Delhi

दिल्ली में इन 3 स्टेशनों से अगले साल से दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, इस रूट पर चल रहा ट्रायल

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन अगले वर्ष बड़ी राहत देगी। इसके तहत दिल्ली के तीन स्टेशनों से नमो भारत का संचालन शुरू हो जाएगा। आनंद विहार और न्यू अशोक नगर के बीच जनवरी तक नमो भारत ट्रेन दौड़ने की उम्मीद है।

Praveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली/गाजियाबादMon, 21 Oct 2024 12:19 AM
Share

गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन अगले वर्ष बड़ी राहत देगी। इसके तहत दिल्ली के तीन स्टेशनों से नमो भारत का संचालन शुरू हो जाएगा। आनंद विहार और न्यू अशोक नगर के बीच जनवरी तक नमो भारत ट्रेन दौड़ने की उम्मीद है। इस पर ट्रायल चल रहा है। सराय काले खां पर इसके बाद ट्रायल शुरू होगा। यहां ट्रैक बिछाने और स्टेशन को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है।

दिल्ली मेरठ के साथ-साथ नमो भारत गाजियाबाद और नोएडा के बीच सफर को आसान करेगी। अभी गाजियाबाद से नोएडा जाने के लिए मेट्रो यमुना बैंक में बदलनी पड़ती है। नमो भारत संचालन के बाद यह सुविधा न्यू अशोक नगर से शुरू हो जाएगी। इससे समय की बचत होगी। पहले नमो भारत का न्यू अशोक नगर स्टेशन योजना में शामिल नहीं था। बाद में अध्ययन के आधार पर पता चला कि नोएडा और गाजियाबाद के बीच सफर करने वालों के लिए अगर न्यू अशोक नगर में स्टेशन बनाया जाए तो इससे बड़ा फायदा होगा। एनसीआरटीसी ने न्यू अशोक नगर में स्टेशन बनाने और उसे मेट्रो से जोड़ने का फैसला लिया। यात्रियों की सुविधा के लिए स्काई वाक बनाए जा रहे हैं।

राज्य सरकार दे चुकी मंजूरी, केंद्र का इंतजार

अगले एक वर्ष में नमो भारत के दो नए ट्रैक पर फैसला हो सकता है। गाजियाबाद से जेवर के बीच प्रस्तावित नमो भारत को प्रदेश सरकार अपनी मंजूरी दे चुकी है। इस पर केंद्र सरकार को फैसला लेना है। इससे गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली-मेरठ के बाद इस ट्रैक पर काम शुरू हो सकता है। इसी तरह दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर रूट पर अंतिम मंजूरी केंद्र सरकार को देनी है।

एक साल में 40 लाख यात्रियों ने सफर किया

देश की पहली नमो भारत ट्रेन के परिचालन को सफलतापूर्वक एक साल पूरे हुए हैं। साहिबाबाद से मेरठ दक्षिण स्टेशन तक ट्रेन में 40 लाख से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 20 अक्टूबर को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन रवाना की थी। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर सबसे पहले 17 किलोमीटर के हिस्से में नमो भारत ट्रेन का परिचालन साहिबाबाद से दुहाई के बीच हुआ था। इस खंड के बाद 6 मार्च 2024 को दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ तक अतिरिक्त 17 किलोमीटर लंबे खंड पर नमो भारत ट्रेन सेवा का विस्तार किया गया। इस साल 18 अगस्त को मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच आठ किलोमीटर के अतिरिक्त खंड में नमो भारत ट्रेन चलाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version