Madhya Pradesh

MP में गरबा से लौट रही महिला संग मुस्लिम लड़कों ने की छेड़खानी, 2 गिरफ्तार; 7 पर FIR

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में रविवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। गरबा देखकर लौट रहे माली समाज के दंपति की पत्नी के साथ मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने छेड़खानी की। इसके बाद भारी संख्या में माली समाज के लोग जमा हो गए और हंगामा करने लगे।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, अलीराजपुरMon, 7 Oct 2024 11:28 AM
Share

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में रविवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। गरबा देखकर लौट रहे माली समाज के दंपति की पत्नी के साथ मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने छेड़खानी की। इसके बाद भारी संख्या में माली समाज के लोग जमा हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर और एसपी राजेश व्यास बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार, अलीराजपुर नगर के जामा मस्जिद मार्ग पर रविवार देर रात 12:30 बजे यह घटना हुई। गरबा देखकर माली समाज के दंपति अपने घर जा रहे थे। इस दौरान जामा मस्जिद मार्ग पर मुस्लिम युवाओं ने महिला से छेड़खानी की। इसके बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ आरोपी के घर के सामने प्रदर्शन करने लगी। 

माली समाज के लोगों की मांग थी कि आरोपियों को उनके हवाले किया जाए। इस बात को लेकर भीड़ में शामिल लोगों से पुलिस की झड़प भी हुई। इसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ के प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्टर और एसपी को मैदान सभालना पड़ा। इस दौरान कलेक्टर और एसपी करीब 3 घंटे तक घटनास्थल पर मौजूद रहे। कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने लोगों से कहा कि आप शिकायत दर्ज कराएं। जैसी भी शिकायत होगी, उसी प्रकार कारईवाई की जाएगी।  

कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने कहा कि आप लोग कानून अपने हाथ में ना लें। आरोपी कोई भी हो वह कानून से बचकर नहीं जा सकता। जिसने भी घटना को अंजाम दिया है, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने 7 लोगों पर मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

रिपोर्टः विजेन्द्र यादव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version