Madhya Pradesh

जबलपुर के मशहूर वेलकम होटल में तेज धमाका, एक की मौत, 7 बुरी तरह जख्मी

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में शनिवार को एक चर्चित होटल में धमाका हो गया। इसमें एक शख्स की मौत हो गई है। घटना के बाद आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, जबलपुरSat, 5 Oct 2024 01:19 PM
Share

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में शनिवार को एक आलीशान होटल में तेज धमाका होने के बाद अफरातफरी फैल गई। होटल के आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग बुरी तरह घायल बताए जाते हैं। बताया जाता है कि यह धमाका चौथी मंजिल पर किचन में हुआ। घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है। घटना की छानबीन हो रही है। 

खबर अपडेट हो रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version