Madhya Pradesh

MP में पुजारी ने शादी का झांसा देकर महिला से किया रेप, प्रेग्नेंट हुई तो…

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

बताया जा रहा है कि आरोपी ने कई बार शादी का झांसा देते हुए महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई और 7 महीने बाद एक नवजात को जन्म दिया।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जबलपुरSat, 5 Oct 2024 01:02 PM
Share

मध्य प्रदेश के जबलपुर में मल्टीनेशनल कंपनी में बड़ी पोस्ट पर काम करने वाली 37 वर्षीय युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। यहां घरों में पूजा पाठ और अनुष्ठान करने वाले आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर युवती से पहले दोस्ती की फिर प्यार का इजहार किया और विवाह का झांसा देकर उसे हवस का शिकार बना डाला। 

बताया जा रहा है कि आरोपी ने कई बार शादी का झांसा देते हुए महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई और 7 महीने बाद एक नवजात को जन्म दिया। लगातार शादी के वादे करने के बाद आरोपी के शादी करने से मुकर जाने पर महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी है।

जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र के गौर इलाके की रहने वाली पीड़िता मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। सोशल मीडिया के जरिए से धनवंतरी नगर निवासी 54 वर्षीय विष्णु कांत शुक्ला से उसकी बात हुई। विष्णु कांत शुक्ला पंडताई के साथ घरों में कथा पूजन सहित ग्रह शांति करने का काम करता है। इस दौरान विष्णु कांत शुक्ला युवती के घर भी कई बार आया और घंटों युवती से धर्म,अध्यात्म की बातें करता था। बातचीत के दौरान विष्णु कांत शुक्ला को लगा कि युवती उसकी बातों से प्रभावित होने लगी है, तब उसने खुद को अविवाहित बताते हुए युवती से प्रेम का इजहार किया और शादी करने की इच्छा जताई। युवती ने भी आरोपी विष्णुकांत पर भरोसा करते हुए प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। उस समय पहली बार विष्णु कांत शुक्ला ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया की वर्क फॉर्म होम करते समय विष्णुकांत शुक्ला ने खुद को अविवाहित बताकर शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। जल्द ही शादी की बात कहते हुए आरोपी विष्णु कांत शुक्ला ने कई बार युवती से दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई और 7 महीने पूर्व एक नवजात को जन्म दिया। उसके शादीशुदा होने का खुलासा तब हुआ जब वह बार-बार युवती के साथ विवाह की बात टालता रहा। युवती ने जब पता करना शुरू किया तो पता चला का कि विष्णुकांत पहले से शादीशुदा है।

डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय ने बताया की पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विष्णुकांत शुक्ला के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

रिपोर्ट विजेन्द्र यादव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version