Chhattisgarh

5 बच्चों के साथ किसी बाबा की फोटो के सामने जाप कर रही थी मां, 2 बेटों ने तोड़ा दम; बाकी अस्पताल में भर्ती

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। एक गांव में दो सगे भाइयों की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई। परिवार के 4 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला किसी बाबा की फोटो को सामने रखकर जाप कर रही थी। घटनास्थल पर पूजन सामग्री और कुछ कपड़े मिले हैं।

Subodh Kumar Mishra भाषा, जांजगीरFri, 18 Oct 2024 05:57 PM
Share

छत्तीसगढ़ में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। एक गांव में दो सगे भाइयों की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई। परिवार के 4 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला किसी बाबा की फोटो को सामने रखकर जाप कर रही थी। घटनास्थल पर पूजन सामग्री और कुछ कपड़े मिले हैं।

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक गांव में दो सगे भाइयों की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने परिवार के चार अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांदुलडीह गांव में दो सगे भाइयों- 25 साल के विकास गोड और 22 साल के विक्की गोड की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने महिला, उसके एक बेटा और दो बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

उन्होंने बताया कि तांदुलडीह गांव के एक घर में फिरित बाई, अपने तीन बेटे और दो बेटियों के साथ किसी बाबा की फोटो को सामने रखकर जाप कर रही थी। इस दौरान जब वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी तब पड़ोसियों ने उसका दरवाजा खुलवाया। फिरित बाई ने बताया कि वह घर में पूजा कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि जब पड़ोसी घर के भीतर पहुंचे तब महिला के दो बेटे विकास और विक्की जमीन में मूर्छित पड़े हुए थे। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। बाद में पुलिस ने दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने फिरित बाई, विशाल, अमरीकन बाई और चंद्रिका बाई को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटनास्थल पर पूजन सामग्री और कुछ कपड़े मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version