Madhya Pradesh

MP में मरा मिला लापता प्रेमी जोड़ा, तेंदू पेड़ से लटकी मिली लाशें- गांव में मचा हड़कंप

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

मध्य प्रदेश के जंगल में प्रेमी जोड़े की लाशें मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके बाद ही गुत्थी सुलझेगी।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, दमोहWed, 23 Oct 2024 09:19 AM
Share

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के जंगल में प्रेमी जोड़े की लाशें तेंदू पेड़ से लटकी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रमपुरा गांव की है। बताया जा रहा है कि जोड़ा सोमवार से अपने-अपने घरों से लापता था। खोजबीन की गई तो दोनों की लाशें पेड़ से लटकी मिलीं। लड़की की उम्र 17 साल जबकि लड़के की 20 साल बताई जा रही है।

सोमवार रात गायब हुआ प्रेमी जोड़ा

सोमवार रात में 17 साल की नाबालिग लड़की अपने घर से गायब हुई तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की। बाद में पता चला कि गांव का एक लड़का भी गायब है। इसके बाद अगले दिन पुलिस की मदद से खोजबीन शुरू हुई। फोन कॉल और अंतिम लोकेशन के जरिए पुलिस ने पता लगाया कि लड़के की मोबाइल लोकेशन पाराशर टोला के पास दिख रही है। वहां जाकर देखा तो दोनों की लाश तेंदू पेड़ पर टंगी थी।

प्रेम प्रसंग, गुमशुदगी और फिर मिली लाशें

लड़का और लड़की एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और प्रेम हो गया। इसके बारे में घर वालों को कोई खबर नहीं थी। फिर अचानक दोनों सोमवार की रात अपने-अपने घरों से गायब हो गए और आज दोनों की लाशें मिली हैं। मृतक युवक के पिता का बचपन में ही देहांत हो गया था जबकि नाबालिग लड़की के माता पिता मजदूरी करके उसका पालन पोषण करते हैं। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस, पोस्टमार्टम के बाद सुलझेगी गुत्थी

थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा|

रिपोर्ट- जय प्रकाश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version