Madhya Pradesh

MP में मानसिक रूप से बीमार महिला से रेप, हैवानियत के बाद नग्न हालत में घूमती दिखी पीड़िता

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ हैवानियत हुई। रेप के बाद पीड़िता सड़कों पर नग्न हालत में घूमती नजर आई।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौरWed, 23 Oct 2024 01:40 PM
Share

मध्य प्रदेश के इंदौर से मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है। महिला के साथ हैवानियत को अंजाम दिया और उसे छोड़कर भाग गया। इसके बाद महिला अर्धनग्न हालत में सड़कों पर घूमती नजर आई। फिर महिला नग्न हालत में सड़क पर बदहवाश पड़ी मिल, जिसे एक नाबालिग बच्चे की सूचना पर गश्त कर रहे एसआई ने अस्पताल भिजवाया। कल शाम पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात की है। सदरबाजार थाना टीआई तरुण सिंह भाटी को इसके बारे में जानकारी मिली कि एक महिला नग्न हालत में नीलकंठ कॉलोनी में पड़ी है। इसके बाद उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में पता चला कि महिला मानसिक तौर पर विक्षिप्त है और उसके साथ रेप हुआ है। इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में सामने आई है।

हाथ पकड़कर ले गया शख्स, नग्न हालत में आई वापस

नीलकंठ कालोनी में जाकर पुलिस टीम ने जांच की तो खुलासा हुआ कि रात करीब 3 बजे एक युवक महिला का हाथ पकड़कर जिंसी काली मस्जिद के पास ले जा रहा था। इसके बाद करीब 4 बजे महिला पूर्ण नग्न अवस्था में वापस लौटती दिखी। उसके पीछे एक साइकिल वाला चल रहा था। जांच के बाद कल शाम महिला का हाथ पकड़कर ले जाने वाले युवक साहिल उर्फ सोनू पिता रामबाबू सोनी (20) निवासी जनता कॉलोनी, मल्हारगंज को गिरफ्तार किया गया।

शराब के नशे में धुत शख्स ने महिला से किया रेप

गिरफ्तारी के दौरान भी सोनू वही कपड़े पहने था जिन्हें वह महिला को ले जाते समय पहने था। पूछताछ में उसने बताया कि सोमवार शाम उसने नशा किया था। रात में वह घुम रहा था कि उसने महिला को देखा। उससे बातचीत की और साथ ले जाकर नीलकंठ कॉलोनी के बगीचे में दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद वह जाने लगा तो महिला भी नग्न हालत में उसके पीछे चलने लगी।

रिपोर्ट- हेमंत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version