Uttarakhand

MBPG के छात्र नेताओं को SSP मंजूनाथ की कड़ी चेतवानी, अराजकता की तो होगी कड़ी कार्रवाई

Published

on

हल्द्वानी : कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालयों में शामिल एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए आज नामांकन प्रक्रिया होगी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के लिए छात्र नेता अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे।

MBPG के छात्र नेताओं को SSP मंजूनाथ की कड़ी चेतवानी

नामांकन के दौरान एबीवीपी, एनएसयूआई समेत अन्य छात्र संगठन भी कॉलेज के आसपास अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे नामांकन को लेकर किसी भी तरह की अराजकता और विवाद की स्थिति न बने इसके लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी खुद एमबीपीजी कॉलेज पहुंचे और मौके पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अराजकता की तो होगी कड़ी कार्रवाई

एसएसपी ने अधीनस्थ थाना और चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि छात्र राजनीति की आड़ में अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अवांछित और उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रखने और माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि छात्रसंघ चुनाव की आड़ में गुंडागर्दी या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। पुलिस की कोशिश है कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और कॉलेज परिसर में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version