Uttar Pradesh

14 घंटे से दिल्ली रूट पूरी तरह बंद, 3 दर्जन से अधिक ट्रेनें डायवर्ट, हजारों यात्री परेशान, उत्तर प्रदेश न्यूज़

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

यूपी के मथुरा में मालगाड़ी हादसे से दो दर्जन से अधिक वैगन 14 घंटे बाद भी पटरी से नहीं उठाए जा सके हैं। बुधवार रात करीब आठ बजे पटरी से उतरे वैगनों की वजह से दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-चेन्नई रूट पूरी तरह बंद है। हजारों यात्री परेशान हैं।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 Sep 2024 05:16 AM
Share

मथुरा में वृंदावन रोड-अझई स्टेशनों के बीच पटरी से उतरे मालगाड़ी के दो दर्जन से अधिक वैगन 14 घंटे बाद भी पटरी से नहीं उठाए जा सके। बुधवार रात करीब आठ बजे पटरी से उतरे वैगनों की वजह से दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-चेन्नई रूट पूरी तरह बंद है। अप और डाउन लाइन के साथ तीसरी लाइन भी 14 घंटे बीतने के बाद चालू नहीं हो सकी। डिरेलमेंट के चलते तीन दर्जन से अधिक ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। डायवर्जन के चलते ट्रेन 10 घंटे तक लेट चल रही हैं। घटना के चलते हजारों यात्री परेशान हैं।

बुधवार रात आगरा से दिल्ली की तरफ जार ही कोयले से लदी मालगाड़ी के 27 वैगन वृंदावन रोड-अझई स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गए थे। दुर्घटना की खबर मिलते ही आगरा से डीआरएम सहित सभी अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए थे। पटरी से उतरे वैगन अप लाइन के साथ तीसरी लाइन पर भी गिरे थे। दुर्घटना के चलते आगरा-दिल्ली ट्रैक पूरी तरह बंद हो गया था। तब से गुरुवार सुबह 9 बजे तक ट्रैक शुरू नहीं हो सका था।

 दुर्घटना के चलते आगरा कैंट स्टेशन पर हजारों यात्रियों की भीड़ जमा हो गई थी। पूछताछ केन्द्र पर देर रात से ही ट्रेनों की जानकारी करने वालों की भीड़ थी। हेल्प डेस्क पर भी लोग पहुंचकर अपनी ट्रेन की जानकारी कर रहे थे। दुर्घटना के चलते रेलवे ने तीन दर्जन से अधिक ट्रेनों को दिल्ली से गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट के रास्ते निकाला गया। गुरुवार सुबह उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेन्द्र चन्द्र जोशी भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। दुर्घटना के चलते रेलवे ने भोपाल शताब्दी, गतिमान एक्सप्रेस, भोपाल वंदेभारत सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को गुरुवार को निरस्त कर दिया है।

10 घंटे तक लेट चल रही हैं ट्रेन

डायवर्जन के चलते ट्रेन 10 घंटे तक लेट चल रही हैं। बुधवार रात 12 बजे आगरा कैंट पहुंचने वाली नई दिल्ली-बंगलूरू कर्नाटक एक्सप्रेस सुबह 9 बजे आगरा कैंट पहुंची। यही हाल अधिकांश ट्रेनों का था। अप की तो सभी ट्रेन 8 से 10 घंटे लेट चल रही हैं। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैक को क्लीयर करने का काम तेजी से जारी है। उम्मीद है कि कुछ ही घंटों में ट्रैक क्लीयर हो जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version