Connect with us

Madhya Pradesh

MP के छोटे चुनाव में बड़ी हिंसा! दो गुटों में सिरफुटौव्वल; 14 लोग घायल

Published

on

MP के छोटे चुनाव में बड़ी हिंसा! दो गुटों में सिरफुटौव्वल; 14 लोग घायल


देश में दो बड़े राज्यों के विधानसभा चुनावों के आज परिणाम जारी किए जा रहे हैं। इस दौरान मध्य प्रदेश के एक छोटे से चुनाव के में बड़ी हिंसा सामने आई है। यहां मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में स्थानीय जल उपभोक्ता समिति के चुनाव के बाद दो समूहों के बीच झड़प में 14 लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में 14 लोगों को गंभीर चोट आई हैं। इस मामले पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, स्थिति नियंत्रण में है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात को भीकनगांव थाना क्षेत्र के खजुआ गांव में जल उपभोक्ता समिति के विजय जुलूस के दौरान हुई। इस समिति की काम नहरों और सिंचाई के रख-रखाव और निगरानी करना है। इन चुनावों को लेकर ही दो गुटों में काफी ज्यादा झड़प हो गई। इस घटना में दो पक्षों के 14 लोगों को गंभीर चोटें आई है।

भीकनगांव के पुलिस उपमंडल अधिकारी राकेश आर्य ने बताया कि चुनाव हारने वाले लोगों के समर्थकों के घरों के सामने से विजय जुलूस गुजरने पर विवाद शुरू हो गया। भीकनगांव थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि विवाद के कारण एक ही समुदाय के दो समूहों के बीच झड़प हो गई। उन्होंने बताया कि एक समूह के नौ और दूसरे पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस घटना में 10 से ज्यादा लोगों को गंभीर चोट लगी है। लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement