Punjab

ludhiana congress mp ravneet bittu joins bjp beofore lok sabha elections

Published

on

ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर झटका लगा है। पंजाब से पार्टी के लिए बुरी खबर है। लुथियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा कार्यालय में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। 

रवनीत बिट्टू पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं। उन्हें राहुल गांधी का समर्थक और करीबी भी बताया जाता है। आज रवनीत बिट्टू ने भाजपा जॉइन करके चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। पंजाब में पहले ही इंडिया अलायंस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन सीटों को लेकर मतभेदों से गुजर रहा है। आम आदमी पार्टी ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि वह पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। अब पंजाब में बिट्टू का साथ छूटना कांग्रेस के लिए संकट पैदा कर सकता है।

2021 में लोकसभा में कांग्रेस के नेता

पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते रवनीत बिट्टू पंजाब में कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं। अपने लोकसभा क्षेत्र में उनकी पकड़ काफी मजबूत है। राहुल गांधी से मित्रता के चलते उनकी हाई कमान में काफी पकड़ भी मानी जाती है।  मार्च 2021 में रवनीत सिंह बिट्टू को कुछ समय के लिए लोकसभा में कांग्रेस का नेता नियुक्त किया गया था। उन्होंने 11 मार्च 2021 से 18 जुलाई 2021 तक लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता के रूप में कार्य किया। यह वो वक्‍त था जब मौजूदा कांग्रेस लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी 2021 पश्चिम बंगाल चुनाव अभियान में व्यस्त थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version