Delhi

FL लोकेशन से पहुंची टीम, फरीदाबाद में पराली जलाने वाले किसानों पर केस; कितनी हो सकती है सजा

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

फरीदाबाद के हसनपुर थाना क्षेत्र में पराली जलाने पर पांच किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एफएल की लोकेशन के आधार पर पहुंची टीम ने इस मामले में पुलिस को शिकायत देकर किसानों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, पलवलTue, 22 Oct 2024 01:51 AM
Share

फरीदाबाद के हसनपुर थाना क्षेत्र में पराली जलाने पर पांच किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एफएल की लोकेशन के आधार पर पहुंची टीम ने इस मामले में पुलिस को शिकायत देकर किसानों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। किसानों ने धान की कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों में आग लगाई। धान के अवशेषों को जलाने पर सरकार ने पूर्णतया प्रबंध लगाया हुआ है और किसानों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज से लेकर जुर्माने का प्रावधान बनाया हुआ है। इसके बावजूद भी जिले में पराली जलाने के मामले प्रकाश में आ रहे हैं।

ताजा मामला हसनपुर थाना अंतर्गत का है। जहां दो किसानों ने पराली जलाई हुई थी। जिसके आधार पर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हसनपुर थाना पुलिस के अनुसार गांव फाटसको को नगर में एफएल की लोकेशन आई कि यहां पर परली जलाई जा रही है। मौके पर जाकर देखा तो वहां पराली जली हुई थी। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि गांव निवासी गिर्राज ने अपने तीन एकड़ जमीन की पराली जाली हुई थी और नानक चंद ने खेतों में भी परली जलाई गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

नियम तोड़ने पर एक वर्ष तक की सजा का प्रावधान

पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि फसल अवशेष जलाने पर अब तक जुर्माने का प्रावधान था, लेकिन अब किसानों पर पुलिस केस दर्ज होकर उन्हें जेल की भी हवा खानी पड़ सकती है। पराली जलाने में कृषि विभाग के अनुसार करीब एक वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। किसान और किसान नेता महेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि हरियाणा सरकार किसानों के पहले से ही खिलाफ है और यह नया कानून लाकर उन्होंने साबित कर दिया है कि सरकार किसानों की हितेषी नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version