Delhi

दिल्ली के सरकारी अस्पताल में दबंगई, महिला डॉक्टर को जूतों से पीटा; सदमे में पीड़िता

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर को पीटने का मामला सामने आया है। एक मरीज की मौत हो जाने पर उसके रिश्तेदारों ने ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर ने सिर्फ बदतमीजी की बल्कि उसे पीट भी डाला।

Subodh Kumar Mishra पीटीआई, नई दिल्लीFri, 20 Sep 2024 03:37 PM
Share

दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर को पीटने का मामला सामने आया है। एक मरीज की मौत हो जाने पर उसके रिश्तेदार ने कथित रूप से ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर ने सिर्फ बदतमीजी की बल्कि उसे पीट भी डाला।

दिल्ली सरकार द्वारा संचालित हेडगेवार अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज के रिश्तेदारों ने एक महिला डॉक्टर पर कथित तौर पर मौखिक और शारीरिक हमला किया। यह घटना कथित तौर पर सुबह कड़कड़डूमा के अस्पताल में हुई। जिस महिला डॉक्टर पर हमला किया गया, उससे संपर्क नहीं हो सका क्योंकि उसका मोबाइल फोन बंद था। उनके एक सहकर्मी ने कहा कि वह इस घटना से सदमे में हैं।

एक रेजिडेंट डॉक्टर ने पीटीआई को बताया कि 70 साल के एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। वह उच्च रक्तचाप, शरीर के एक तरफ पक्षाघात, सांस लेने में कठिनाई और सीने में दर्द से पीड़ित थे।

मरीज की देखभाल महिला डॉक्टर ने की। उसने मरीज को ईसीजी कराने का सुझाव दिया। हालांकि, रेजिडेंट डॉक्टर ने कहा कि मरीज कथित तौर पर इलाज के दौरान सहयोग नहीं कर रहा था। वह हृदय रोग विशेषज्ञ से परामर्श करने पर जोर दे रहा था। इस वजह से उसे गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

गंभीर हालत के कारण मरीज को जीटीबी अस्पताल ले जाने के लिए अस्पताल के स्टाफ के एक सदस्य के साथ एक एम्बुलेंस भेजी गई थी। डॉक्टर ने कहा कि दुर्भाग्य से रास्ते में मरीज की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जीटीबी अस्पताल में किए गए ईसीजी में जीवन का कोई लक्षण नहीं दिखा।

रेजिडेंट डॉक्टर ने कहा कि जब शव को हेडगेवार अस्पताल में वापस लौटाया गया तो मरीज के रिश्तेदारों ने कथित तौर पर ऑन-ड्यूटी महिला डॉक्टर के साथ न सिर्फ दुर्व्यवहार किया बल्कि उस पर हमला भी किया, जिससे वह सदमे में थी।

उन्होंने बताया कि मरीज के रिश्तेदारों ने कथित तौर पर महिला डॉक्टर को जूतों से पीटा और उनके साथ हाथापाई की। रेजिडेंट डॉक्टर के मुताबिक इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version