Delhi

पैगंबर विवाद में मुस्लिम लड़के को पीट डालने का दावा, UP के वायरल वीडियो का क्या सच

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

यति नरसिंहानंद की ओर से पैगंबर मोहम्मद साहब पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद से गाजियाबाद में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इस बीच असमाजिक तत्व भी सक्रिय हैं और भ्रामक दावे करके लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

Sudhir Jha हिन्दुस्तान, गाजियाबादThu, 10 Oct 2024 08:24 AM
Share

यति नरसिंहानंद की ओर से पैगंबर मोहम्मद साहब पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद से गाजियाबाद में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इस बीच असमाजिक तत्व भी सक्रिय हैं और भ्रामक दावे करके लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच एक वीडियो इस दावे के साथ खूब वायरल किया जा रहा था कि पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने की वजह से एक मुस्लिम लड़के और उसकी बहन को रास्ते में पकड़कर पीटा गया। हालांकि, अब इसका सच पूरी तरह अलग निकला है। पुलिस ने झूठे दावे करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सोशल मीडिया पर दो दिनों से एक वीडियो खूब वायरल किया जा रहा है। इसमें दिखता है कि बाइक पर एक लड़का और स्कूल ड्रेस में लड़की बैठकर आ रहे हैं। रास्ते में कुछ लड़के उन्हें घेर लेते हैं। दोनों गिर पड़ते हैं। भीड़ बाइक सवार को पीटने लगती है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह गाजियाबाद का है।

कई लोगों ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दावा किया कि पैगंबर मोहम्मद साहब पर की गई टिप्पणी का विरोध करने की वजह से पीटा गया। बहुत से लोगों ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गाजियाबाद पुलिस को भी टैग किया और सख्त ऐक्शन की मांग की। एक यूजर ने लिखा, ‘यूपी गाजियाबाद, मुस्लिम लड़का स्कूल से अपनी बहन के साथ घर लौट रहा था। रास्ते मे लड़के और उसकी बहन को बेरहमी से पीटा गया। और यह सिर्फ इसलिए हुआ कि लड़के ने पैगंबर मोहम्मद के प्रति अपमानजनक टिप्पणियों का विरोध किया था।

पुलिस ने कहा- गाजियाबाद का नहीं है वीडियो

गाजियाबाद पुलिस ने लोगों को इस वीडियो को शेयर ना करने की सलाह दी। कई ट्वीट का जवाब देते हुए पुलिस ने लिखा, ‘वीडियो में प्रदर्शित घटना गाजियाबाद की नहीं है। गाजियाबाद के किसी भी थाने पर घटना के संबंध में में कोई भी सूचना प्राप्त नहीं हुई है। किस थाना क्षेत्र की घटना है यह स्पष्ट करें। वीडियो की पुष्टि किए बिना, इसे सांप्रदायिक रंग देकर, माहौल बिगाड़ने का प्रयास न करें।’

कहां की घटना और क्या है पूरा सच

‘लाइव हिन्दुस्तान’ ने जब और पड़ताल की तो पता चला कि यह वीडियो गाजियाबाद नहीं हापुड़ के धौलाना का है। घटना 28 सितंबर की है। उसके खिलाफ थाने में रेप का मुकदमा दर्ज है। धौलाना में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामला दो पक्षों के बीच मारपीट का था। युवती ने युवक के खिलाफ 28 सितंबर को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद आरोपी युवक को जेल भेज दिया था। बुधवार को सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के लिए इसे भ्रामक तथ्यों के साथ वायरल किया गया।

गलत दावे करने वालों पर केस

हापुड़ में मारपीट की घटना का वीडियो गाजियाबाद का बताकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने पर वेव सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमे में अरबाज खान और अन्य एक्स हैंडल को आरोपी बनाया है। एसीपी का कहना है कि कुछ लोगों ने अरमान के साथ मारपीट की घटना को गाजियाबाद का बताया और उसे यति नरसिंहानंद के बयान से जोड़कर आपसी सौहार्द तथा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version