Delhi

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, वजह में कहा…

Published

on


दिल्ली : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET के पेपर लीक विवाद को लेकर लंबे समय से जारी विरोध प्रदर्शनों और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों के बाद देशभर में छात्रों, अभिभावकों और विभिन्न संगठनों की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे। इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर जवाबदेही तय करने और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग भी तेज हो गई थी। ऐसे माहौल में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version