Uttar Pradesh

अयोध्या दीपोत्सव में नया गिनीज रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगी रामनगरी l

Published

on



दीपावली 2025: इस बार दीपावली पर होने वाले भव्य दीपोत्सव में अयोध्या नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगी। 26 लाख से अधिक दीपों की रोशनी से सरयू तट, राम की पैड़ी और अन्य घाट जगमगा उठेंगे।दीपावली 2025: इस दीपावली पर रामनगरी एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। पर्यटन विभाग सरयू तट, राम की पैड़ी और अन्य घाटों पर लाखों दीपों की शृंखला से अलौकिक दृश्य प्रस्तुत करने की तैयारी में जुटा है। इस बार दीपोत्सव अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 26 लाख से अधिक दीयों के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 2017 से अयोध्या में भव्य और दिव्य दीपोत्सव का आयोजन हो रहा है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह दूसरा दीपोत्सव और अधिक भव्यता व दिव्यता से मनाया जाएगा। सरयू नदी पर सबसे बड़े दीप प्रज्वलन के साथ अब तक की सबसे विशाल आरती भी होगी, जिसमें 1100 से अधिक धर्माचार्य, संत-महात्मा और स्थानीय नागरिक हिस्सा लेंगे।

आयोजन स्थल पर तैयारियां तीन दिन पहले से शुरू होंगी। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मानकों के अनुरूप डिजाइन, सजावट और सत्यापन की व्यवस्था की जाएगी। इसमें छात्र-स्वयंसेवक अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। वे दीयों की सजावट, प्रज्वलन, गिनती और गिनीज प्रतिनिधियों द्वारा सत्यापन में सहयोग करेंगे।

पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन, अवध विश्वविद्यालय और अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर इस आयोजन को भव्य बनाने में जुटा है। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि दीपोत्सव न केवल हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं का प्रतीक है, बल्कि यह विश्व पटल पर अयोध्या की पहचान को और मजबूत करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version