Delhi

दिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी बिल्डिंग की छत, दो मजदूरों की मौत

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी के मदनपुर डबास इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की छत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

Krishna Bihari Singh भाषा, नई दिल्लीSun, 29 Sep 2024 08:11 PM
Share

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी के मदनपुर डबास इलाके में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत की छत भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में दबने के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। इससे पहले यह जानकारी सामने आई थी कि हादसे में चार लोगों को बचा लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान भाग्य विहार निवासी राम चंद्र (30) और राज कुमार (30) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से एक की पहचान मीर विहार निवासी सोनू (32) के रूप में हुई है जबकि दूसरे घायल की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) पंकज कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शाम पांच बजकर 31 मिनट पर कंझावला पुलिस थाने में एक निर्माणाधीन इमारत की छत ढह जाने के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई।

पुलिस की एक टीम कंझावला के मदनपुर डबास में घटनास्थल पर पहुंची। घटना स्थल पर दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने राहत बचाव अभियान चलाया। दिल्ली दमकल विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि उनको शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर मदनपुर के मीर विहार में एक मकान के गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की 5 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

मौके पर पहुंची पुलिस को बताया गया कि हादसे में कुल चार लोग घायल हुए हैं जिनको अस्पताल ले जाया गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम जब अस्पताल पहुंची तो उसे बताया गया कि दो लोगों को मौत हो गई है। बताया जाता है कि शाम को निर्माणाधीन इमारत की छत अचानक काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version