Delhi

दिल्ली में तेज धूप ने किया बुरा हाल, आज हल्की बारिश के आसार; 4 अक्टूबर तक का हाल, एनसीआर न्यूज़

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में अभी मानसून की औपचारिक वापसी तो नहीं हुई है। लेकिन, बारिश की गतिविधियां बेहद कम हो गई हैं। इसके चलते तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश की संभावना जताई है।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 28 Sep 2024 12:03 AM
Share

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में दिन भर तेज धूप निकलने से अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक का इजाफा होगा। इस बीच, शुक्रवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रिकार्ड किया गया है। दिल्ली में अभी मानसून की औपचारिक वापसी तो नहीं हुई है। लेकिन, बारिश की गतिविधियां बेहद कम हो गई हैं। इसके चलते तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार की सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे। हालांकि, दिन के समय तेज धूप निकली रही। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही होने के बावजूद तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि इस समय का सामान्य तापमान है। जबकि, न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 83 से 58 फीसदी तक रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शुक्रवार को एक्यूआई 80 रहा जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं और इस बीच कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके चलते शनिवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सात दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को आसमान पर बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान बूंदाबांदी भी हो सकती है। रविवार और सोमवार को बादल छाए रहेंगे लेकिन बरसात की उम्मीद कम है। इसके बाद मंगलवार से लेकर शुक्रवार तक आसमान बिलकुल साफ रहेगा। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version