Delhi
किसानों के बैठक से सरकार को मिला मैसेज, महापंचायत पर क्या बोले राकेश टिकैत delhi kisan mahapanchayat live updates ramlila maidan delhi police traffic advisory -ncr news

Kisan Mahapanchayat in Delhi Live Updates : दिल्ली के रामलीला मैदान में आज संयुक्त किसान मोर्चा की एक बड़ी किसान महापंचायत हो रही है। कृषि से जुड़ी समस्याओं और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की नीतियों के विरोध में हो रही इस महापंचायत में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान रामलीला मैदान में जुटे हैं। यह किसान महापंचायत दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इसके मद्देजनर दिल्ली पुलिस द्वारा राजधानी में सुरक्षा के कड़े बंदोस्त किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने कड़ी शर्तों के साथ किसान महापंचायत आयोजित करने की मंजूरी दी है। पुलिस ने किसानों को 5,000 से अधिक संख्या में एकत्र नहीं होने, ट्रैक्टर नहीं लाने और रामलीला मैदान में कोई मार्च नहीं करने को कहा है। हालांकि, किसान आंदोलन की कमान संभालने वाले संगठन ने किसानों और मजदूरों से बड़ी संख्या में दिल्ली आने की अपील की है। इसे देखते हुए पुलिस ने भी आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। महापंचायत के दौरान शरारती तत्व कोई गड़बड़ी फैलाने की कोशिश न करें, इसके लिए स्थानीय पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल भी तैनात किए गए हैं। महापंचायत के दौरान कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
60 हजार लोगों के आने की संभावना, इन रास्तों पर रहेगा जाम
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के आसपास भी यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस के मुताबिक, कार्यक्रम में लगभग 60 हजार के लोगों के आने की संभावना है। इसके चलते इस पूरे क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक यातायात प्रभावित रह सकता है। भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, जोर बाग रोड, दयाल सिंह-सीजीओ रोड, डीएवीपी रोड-जेएलएन रोड, एससीआरओ कॉम्प्लेक्स रोड, स्कोप कॉम्प्लेक्स रोड, बारापूला इलेवेटेड रोड, लाला लाजपत राय मार्ग-लोधी रोड क्रॉसिंग, जेएलएन रोड-भीष्म पितामह रोड क्रॉसिंग, महर्षि रमन मार्ग- लोधी रोड-भीष्म पितामह मार्ग क्रॉसिंग, लाला लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड आदि पर यातायात प्रभावित रहेगा।
Kisan Mahapanchayat Live : सरकार के खिलाफ नारे
एमसएपी पर कानून समेत अन्य मांगों को लेकर रामलीला ग्राउंड में महापंचायत के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। इसके साथ ही किसानों ने सरकार से मांग भी की है कि एमएसपी को जल्द से जल्द लागू किया जाए।
Kisan Mahapanchayat Live : दिल्ली में अलर्ट दिखी पुलिस
किसानों के इस महापंचायत को लेकर पुलिस सभी जगह पर अलर्ट नजर आई। पुलिस ने दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी और वाहनों की सघन जांच भी की जा रही थी। बॉर्डर पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम थे।
Kisan Andolan Live : किसानों ने बैठक कर बनाई रणनीति
बताया जा रहा है कि किसान 23 मार्च को देश भर में बड़ा आयोजन कर सकते हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत कर किसानों ने आगे की रणनीति पर चर्चा की है।
किसान महापंचायत : ट्रेन और बस से आए किसान
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों का दल फरीदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। इसे लेकर पुलिस सतर्क नजर आई। दिल्ली जाने से पहले किसान पलवल में इकट्ठा हुए और फिर ट्रेन और बस में सवार होकर दिल्ली के लिए रामलीला मैदान के लिए रवाना हो गए। दिल्ली बदरपुर बॉर्डर पर पुलिस सतर्क नजर आई।
Kisan Mahapanchayat Live : क्या बोले राकेश टिकैत
किसान महापंचयत को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि इस बैठक के जरिए सरकार को मैसेज दिया गया है कि हम सभी एक हैं। यह आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। सरकार को बातचीत के जरिए हमारी मांगों को लेकर रास्ता निकालना चाहिए।
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : किसान महापंचायत दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : पंजाब के संगरूर, मोगा समेत कई जिलों से किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महासभा में शामिल होने के लिए बुधवार रात को ही 12 बजे के बाद रोहतक रोड पर पहुंच गए थे। इसके बाद रात 2 बजे रोहतक रोड से सुबह 5.30 बजे गुरुवार को दिल्ली में किसान पहुंचे हैं। किसानों ने दावा किया कि पंजाब से 800 बजे महासभा में शामिल होने के लिए चली थी। उन्होंने कहा कि फसलों पर एमएसपी की जब पूर्ण रूप से गारंटी केंद्र सरकार से नहीं मिलेगी। यह आंदोलन जारी रहेगा। अब कई किसान राजघाट की तरफ मौजूद बसों से वापस लौट रहे हैं। किसान महापंचायत दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी।
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : किसानों के खिलाफ फैसले लेनी वाली सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा : राकेश टिकैत
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : राकेश टिकैत ने कहा कि किसी भी पार्टी की सरकार हो किसानों के खिलाफ फैसले लेनी वाली सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। बिहार तो पूरा खत्म कर दिया।
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : टिकैत बोले- सरकार बदनाम करने की कोशिश करेगी
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार बदनाम करने की कोशिश करेगी। सरकार कोई काम नहीं कर रही है। सरकार पूंजीपतियों का गैंग है। देश में पूंजीवाद चला हुआ है। सरकार डराने-धमकाने की कोशिश करेगी। जमीन बचानी है तो आंदोलन करने पड़ेंगे। किसनों को अलग करने के लिए देश में जातिगत संगठन बनेंगे। सिख समाज को बदनाम करने की साजिश चली हुई है। पूरा देश पंजाब को देखता है। सब इकठ्ठे होनी चाहिए।
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : टिकैत बोले- सरकार झूठ बोलती है, देश में आंदोलन चल रहे हैं
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 22 जनवरी 2021 के बाद से सरकार ने किसी संगठन से बातचीत नहीं की। सरकार झूठ बोलती है। देश में आंदोलन चल रहे हैं। विचारधारा के आंदोलन हैं।
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : ‘हमारे पास सरकार लड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है’
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि एमएसपी मिलने से हम अरबपति नहीं बन जाएंगे। हमारे पास सरकार से लड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। जब लड़ते हैं तो आंसू गैस चलाते हैं। वीजा पासपोर्ट रद्द किया जा रहा है। सरकार अपने में सुधार नहीं करती तो उसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। वर्ना अगला आंदोलन आरपार का होगा।
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : ‘हरियाणा-पंजाब का युवा जमीन बेचकर विदेश जा रहा है’
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने एक रिपोर्ट हवाला देते हुए कहा कि 21376 रुपये हर साल किसान पर कर्जा चढ़ता है। 2000 से 2015 तक एमएसपी से 45 लाख करोड़ रुपये कम मिला। एक एकड़ सरसों का नुकसान हो रहा है। हरियाणा-पंजाब का युवा जमीन बेचकर विदेश जा रहा है।
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : ‘सरकार ने किसानों को बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कीलें लगाकर आने से रोका’
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : दर्शन पाल ने कहा कि सरकार ने किसानों को बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कीलें लगाकर आने से रोका। हम उन्हें गांव में आने से रोकेंगे। गांव घुसने नहीं देंगे। सबक सिखाएंगे। शासन के विरोध आंदोलन करना होगा। मोर्चा को तोड़ने की कोशिश की।
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : किसानों की मांग है कि सरकार SKM संग किए समझौते को लागू करे
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : किसानों की मांग है कि मोर्चा के साथ हुए सरकार के समझौते को लागू करें। सभी फसलों के लिए गारंटी खरीद के साथ एमएसपी दें। सभी फसलों के लिए गारंटी खरीद के साथ एमएसपी दें। बिजली बिल 2022 वापस लें।
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : राकेश टिकैत और दर्शन पाल समेत बड़े किसान नेता मंच पर पहुंचे
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : किसान नेता राकेश टिकैत, दर्शन पाल और गुरनाम सिंह समेत बड़े किसान और मजदूर नेता मंच पर पहुंचे। मोर्चा के साथ हुए सरकार के समझौते को लागू करें।
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : वाहन चालकों को मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली सड़कों से बचने की सलाह
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : दिल्ली पुलिस ने किसान महापंचायत के मद्देनजर वाहन चालकों को मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली सड़कों से बचने की सलाह दी है। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर तैनात अर्धसैनिक बलों के जवानों की संख्या भी बढ़ा दी गई है क्योंकि किसानों को अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ राजधानी में नहीं आने के लिए कहा गया है।
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : किसानों ने रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा है कि “किसान मजदूर महापंचायत” में केंद्र की नीतियों के खिलाफ लड़ाई तेज करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। किसानों ने प्रदर्शन स्थल पर केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : दिल्ली की तीन सीमाओं पर अर्धसैनिक बल तैनात
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : दिल्ली की तीन सीमाओं सिंघु, टीकरी और गाजीपुर से दिल्ली कूच करने का प्रयास कर रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बल तैनात हैं। सैकड़ों किसान बीते एक महीने से पंजाब-हरियाणा की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं।
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाले चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। डीआइजी और एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर शिवहरि मीणा का कहना है, “सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हम किसान नेताओं से बात कर रहे हैं। यातायात सुचारू है…”
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली के लिए निकले किसान
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही किसान महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए किसान ग्रेटर नोएडा के सलारपुर से ट्रैक्टरों पर सवार होकर दिल्ली के लिए निकल गए हैं।
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : किसानों ने डासना रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा
Kisan Mahapanchayat in Delhi Live : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से दिल्ली जा रही ट्रेन को बुधवार देर रात गाजियाबाद के डासना रेलवे स्टेशन पर रद्द कर दिया गया। इस ट्रेन में 100 से ज्यादा किसान यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे। इसकी जानकारी मिलने पर किसानों ने दूसरे ट्रैक पर आ रही एक अन्य ट्रेन को भी रोक दिया और जमकर हंगामा किया। करीब चार घंटे के हंगामे के बाद रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को आगे जाने दिया। इस पूरे घटनाक्रम में 200 से ज्यादा किसान और यात्रियों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।