Uttarakhand

Dehradun New Delhi Vande Bharat Express train may oprate on wednesday timing route updates – India Hindi News

Published

on

ऐप पर पढ़ें

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा को प्राथमिकता देने वालों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अब यह ट्रेन बुधवार को भी राष्ट्रीय राजधानी के लिए फर्राटा भरेगी। अमर उलाला की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने खुद यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि खास तौर से व्यापारियों की ओर से यह मांग की जा रही थी कि बुधवार को ट्रेन ऑपरेट की जाए। इस दिन इसके बंद रहने से व्यापार को लेकर आवाजाही में दिक्कत हो रही है।

कल्पना सैनी ने बताया, ‘इस मांग को लेकर मैंने प्रस्ताव भेजा था। मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी है।’ दरअसल, देहरादून-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का संचालन सप्ताह में एक दिन बंद रहता है। ऐसे में अगर बुधवार को यह ट्रेन चलती है तो इसे हफ्ते में किसी अन्य दिन बंद किया जा सकता है। बुधवार की जगह इसका संचालन किस दिन रुकेगा, यह जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं, हरिद्वार के लक्सर में कोरोना काल के बाद से ही पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद है। बताया जा रहा है कि जल्द ही ये फिर से चलाई जा सकती हैं। 

 

जानें देहरादून-नई दिल्ली वंदे भारत की टाइमिंग

बता दें कि उत्तराखंड़ की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 29 मई 2023 से शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मई को इस वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद इसकी व्यावसायिक सर्विस शुरू हुई। यह ट्रेन 302 किलोमीटर की दूरी तय करती है जिसमें 4 घंटे 45 मिनट का समय लगता है। देहरादून और नई दिल्ली के बीच यह वंदे भारत ट्रेन कुल 5 स्टेशनों पर रुकती है जिसमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन शामिल हैं। यह वंदे भारत देहरादून से सुबह 7 बजे रवाना होती और 11.45 बजे दिल्ली पहुंच जाती है। वहीं, दिल्ली से 22457 नंबर की ट्रेन 17:50 बजे रवाना होकर 22:35 बजे देहरादून पहुंचती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version