Uttar Pradesh

बदायूं में सीख मूझ लेने गए दंपति गंगा में डूबे, मौत से मचा हड़कंप

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सीख मूझ लेने गए दंपति गंगा में डूब गए आज सुबह दोनों के शव पानी में उतराते देखे तब घरवालों को इस घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव को बाहर निकाले।

Deep Pandey हिन्दुस्तानMon, 7 Oct 2024 05:23 AM
Share

बदायूं में सीख मूझ लेने गए दंपति गंगा में डूब गए। आज सुबह दोनों के शव पानी में उतराते देखे तब घरवालों को इस घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव को बाहर निकाले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सहसवान कोतवाली के जमीनी का नगला मजरा मोहन नगला निवासी धर्म सिंह पुत्र होरी लाल और उनकी पत्नी शांति रविवार को दोपहर गंगा के पार सीख मूझ लेने गए थे। इसी दौरान दोनों डूब गए। उन्हें डूबता किसी ने नहीं देखा, सोमवार सुबह जब दोनों के शव गंगा में उतरने देखे तब इस घटना की जानकारी हुई। परिजनों के मुताबिक धर्म सिंह 55 वर्ष और उनकी पत्नी शांति 50 वर्ष शाम तक गांव नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की।

सोमवार सुबह गांव के कुछ लोग मछली पकड़ने गए तो वहां पर दोनों के शवों को पानी में उतरना देखा। जिसकी जानकारी लोगों ने गांव पहुंचकर परिजनों को दी। इसके बाद पर जन्म गंगा किनारे पहुंचे गोताखोरों की मदद से दोनों के शव को पानी से बाहर निकाला। उनके नौ बच्चे हैं, जिनमें पांच लड़के और चार लड़कियां हैं। इसमें दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। मेहनत मजदूरी करते हैं बाहर जाकर भट्टे पर मजदूरी करते हैं। जमीन गंगा में कट चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version