Connect with us

Uttarakhand

सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस ने राजभवन का किया घेराव, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।

Published

on

सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस ने राजभवन का किया घेराव, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।

देहरादून – लोकसभा और राज्यसभा से विपक्षी दलों के 146 सांसदों के निलंबन के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने आज  देहरादून में राजभवन का घेराव किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विपक्षी सांसदों के निलंबन और उत्पीड़न से नाराज होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग की सहायता से राजभवन से पहले ही रोक लिया। जिसके बाद कांग्रेसियों की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।

कांग्रेस राजभवन का कूच

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस ने राजभवन का घेराव किया। मोदी सरकार हिटलरशाही और तानाशाही की सरकार है। देश खतरे में और लोकतंत्र खतरे में है। ऐसे में लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्षी दल पूरे देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है लेकिन विपक्ष के नेता जनता के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे और सत्ता पक्ष से सवाल करेंगे।

उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि राज्यसभा व लोकसभा में व्यवस्था बनाना स्पीकर का काम होता है। और यह जो निलंबन हुआ है यह कोई पहली बार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है और विपक्षी दलों द्वारा माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही समाज के कार्यों से बच रहे हैं। जिस तरह से तीन राज्यों के परिणाम आए हैं उससे भी विपक्षियों में खासी बौखलाहट है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement