Rajasthan

भीलवाड़ा में तनाव, जूलुस पर पथराव; बाजार बंद कराए

Published

on


राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में तनाव की स्थिति हो गई है। जिले के जहाजपुर कस्बे में जुलूस पर पथराव हो गया। इसके बाद जुलूस को रोक दिया गया। जलझूलनी एकादशी के मौके पर कस्बे के बाजार से जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान एक जगह पर नारेबाजी और पथराव के बाद माहौल गरमा गया।

बताया जा रहा है कि मजिस्द के बाहर शोभायात्रा पहुंचने पर माहौल गर्मा गया।दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद हुआ पथराव हो गया। इससे भक्तों में भगदड़ मच गई।पथराव और प्रदर्शन का बाद क़स्बे के बाजार बंद है। माहौल बिगाड़ने वालों की गिरफ्तारी पर अड़े लोग। फिलहाल पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

पथराव के बाद उपजी स्थिति को कंट्रोल करने के लिए शाहपुर के पुलिस उप अधीक्षक अजीत सिंह, थाना प्रभारी नरपत राम बना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात हैं। अजमेर रेंज के डीआईजी ओम प्रकाश के मुताबिक शाहपुरा से पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ जहाज़पुर पहुंच रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पथराव में एक महिला सहित कुछ लोग घायल हो गए। स्थिति बिगड़ता देख बड़ी संख्या पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन कंट्रोल में बताया जा रहा है।

दरअसल शाहपुर जिले के संवेदनशील कस्बे जहाजपुर में देवझूलनी एकादशी पर पीतांबर राय महाराज के (बेवान ) जुलूस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। पथराव में एक महिला सहित कुछ लोग घायल हो गए। पथराव एक धार्मिक स्थल के बाहर हुआ. पथराव से अफ़रा-तफ़री का माहौल हो गया। धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

घटना की सूचना मिलते ही जहाजपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक गोपीचंद मीणा घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर धार्मिक स्थल के बाहरी धरने पर बैठ गए। विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि जब तक पथराव करने वाला आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा वह धरने पर बैठे रहेंगे। क़स्बे में भगवान के जल विहार का जुलूस नहीं निकलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version