Uttarakhand

CM Dhami is champion of politics Defense Minister Rajnath Singh said political parties were out – सीएम धामी राजनीति के हैं चैंपियन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले

Published

on

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी तारीफों के पुल बांधे। कहा कि धामी राजनीति के चैंपियन हैं और उन्होंने प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों को आउट कर दिया है। शुक्रवार को रामलीला मैदान में आयोजित विजय संकल्प रैली में रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने जहां कांग्रेस की जमकर खिंचाई की, वहीं सीएम धामी को राजनीति का आल राउंडर बताया।

कहा कि धामी जब बैटिंग करते हैं तो पिच में टिकना भी जानते हैं। जब बॉलिंग करते हैं तो अच्छे से अच्छा विकेट उखाड़ देते हैं और शांत रहते हैं। उन्होंने राज्य में सभी राजनीतिक दलों को आउट कर दिया है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि वह पहाड़ पर नही चढ़ सकती।

उन्होंने कांग्रेस की डायनासोर से तुलना करते हुए कहा कि जैसे डायनासोर पृथ्वी से लुप्त हो गए, वैसे ही वर्ष 2027 में कांग्रेस लुप्त हो जाएगी। कहा कि कांग्रेस की ऐसी स्थिति हो गई है कि 5-10 वर्षों में बच्चे पूछेंगे, कौन कांग्रेस। कांग्रेस बिग बॉस का घर बनी हुई है।

नेता एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं। अधिकांश कांग्रेसी जो देश के लिए काम करना चाहते हैं, उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है। उन्होंने सिख समाज की भी तारीफ की। कहा कि सिख समाज द्वारा देश के लिए दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड को नमन करते हुए कहा कि कुमाऊं से लेकर गढ़वाल के कण-कण में देवता बसते हैं। उत्तराखंड पराक्रम की धरती है। बड़ी संख्या में सैनिक उत्तराखंड से निकलते हैं।

इस बार तोड़ना है पिछली जीत का रिकॉर्ड : धामी

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें राजनीति का अजात शत्रु बताया। कहा कि इस बार यह कोई प्रश्न नहीं है कि देश में किसकी सरकार बन रही है। सबको पता है कि देश में भाजपा की सरकार बन रही है और मोदी ही प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।

इसी प्रकार नैनीताल लोकसभा क्षेत्र से अजय भट्ट की जीत सुनिश्चित है। कहा कि पिछले चुनाव में प्रदेश की पांच सीटों में से सबसे अधिक मतों से अजय भट्ट ने जीत दर्ज की थी। इस बार यह चुनौती है कि भाजपा प्रत्याशी को पिछली बार की अपेक्षा अधिक मत मिलें।

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक काम हुए हैं। वह लगातार उत्तराखंड को देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने के लिए काम कर रहे हैं। मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और पिछले बार का रिकॉर्ड तोड़ना है।

भट्ट ने राजनाथ सिंह को बताया अपना बॉस

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखंड राज्य से विशेष प्रेम रहा है। उन्होंने मेष राशि से मीन राशि तक के सभी लोगों को प्रणाम करते हुए कहा कि सर्वोच्च नेतृत्व ने उन्हें दोबारा सेवा करने के लिए भेजा है।

विश्वास है कि जनता ने पूरी तरह से मन बनाया है कि तीसरी बार मोदी को प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाना है। उन्होंने राजनाथ सिंह को अपना बॉस बताते हुए स्वयं को उनका मातहत बताया।

किसी ने गदा तो किसी ने भेंट की तलवार

काशीपुर। विजय संकल्प रैली में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को किसी ने गदा तो किसी ने तलवार व प्रतीक चिह्न भेंट किए। वहीं मंच पर पहुंचने से पहले कुमाऊं परिधान में सजी महिलाओं ने उनका स्वागत किया। वहीं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प देकर उनका स्वागत किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version