Delhi

शारदा कोरिडोर परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से की महत्वपूर्ण बैठक , कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश….

Published

on


दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से शारदा कोरिडोर परियोजना संबंधी बैठक लेते हुए अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा कोरिडोर के कार्यों में तेजी लाई जाए और जल्द ही भूमि का ज्वाइंट सर्वे किया जाए। इसके साथ ही शारदा कोरिडोर क्षेत्र में भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों की स्टडी कर उनके सुरक्षात्मक उपायों पर कार्य किया जाए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना के तहत धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शारदा नदी के किनारे रिवर फ्रंट का विकास किया जाएगा, जिसमें नदी किनारे घाटों का सौंदर्यीकरण और पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

धामी ने कहा कि शारदा और गंगा कोरिडोर का मुख्य उद्देश्य राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करना है। साथ ही, इन परियोजनाओं के तहत श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शारदा और गंगा कोरिडोर परियोजनाओं में अलग-अलग डिजाइन पर काम किया जाएगा, और इन दोनों परियोजनाओं के तहत बुनियादी ढांचे, पर्यटन और स्थानीय लोगों की आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कार्य किए जाएंगे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version