Punjab

Chief Minister Bhagwant Mann was seen singing a song with singer Sukhwinder Singh BJP took a jibe

Published

on

ऐप पर पढ़ें

पंजाब में लोकसभा चुनाव की स​रगर्मियों के बीच सीएम भगवंत मान का सुरीला अंदाज देखने को मिला है। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सीएम मान बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह के साथ गाड़ी में गाना गाते नजर आ रहे हैं। वह पंजाबी गीत-सोने देया वे कंगना… गा रहे हैं।  यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री 26 जनवरी की रात राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के निवास पर आयोजित कल्चरल कार्यक्रम में गीत गाते नजर आए थे। तब उन्होंने गीत छल्ला गाकर लोगों का मनोरंजन किया था।

सुखविंदर सिंह बोले- बहुत डाउन टू अर्थ हैं भगवंत मान

सीएम मान गुरुवार को संगरूर में थे। यहां वह अपने दोस्त सुखविंदर सिंह से मिले। इसी दौरान वह उनके साथ कार में गाना गाते नजर आए। इस पूरी वीडियो को सुखविंदर के साथ बैक सीट पर बैठे एक शख्स ने रिकॉर्ड किया। सीएम भगवंत मान की तारीफ करते हुए सिंगर सुखविंदर सिंह ने कहा कि उनके सामने पंजाब के मुख्यमंत्री बैठे हैं और वह बहुत डाउन टू अर्थ हैं। इसके बाद सीएम ने बताया कि वह पुराना गीत सोने दे कंगना, जित्थे साडा दिल करदा, उत्थे मां-पाइयां ने नई मंगना… गाने वाले हैं। 

जाखड़ बोले-जब रोम जल रहा था तो नीरो बांसुरी….

वहीं, पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री के इस वीडियो पर तंज कसा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर यह वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जब रोम जल रहा था तो नीरो बांसुरी बजा रहा था। जाखड़ ने कहा कि नीरो के नक्शे-कदम पर चलते हुए भगवंत मान जी टप्पा गा रहे हैं, जबकि उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र संगरूर में लोग अवैध शराब से मर रहे हैं। बिल्कुल सच मान साहब,-एक नेतृत्वहीन राज्य-एक पतवार विहीन नाव। 

रिपोर्ट: मोनी देवी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version