Connect with us

Punjab

Chief Minister Bhagwant Mann Reached home carrying his daughter in his lap also revealed the name

Published

on

Chief Minister Bhagwant Mann Reached home carrying his daughter in his lap also revealed the name

ऐप पर पढ़ें

एक दिन पहले 50 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को अपनी नवजात बच्ची के साथ अपने आवास पर पहुंचे। वे बेटी को गोद में उठाकर घर लाए। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी उनके साथ थीं। इस दौरान मान ने कहा कि आज मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ा दिन है। एक तंदुरुस्त बच्ची हमारे घर पहली बार आ रही है। हम बच्ची के जन्म की खुशी मनाएंगे। बच्ची का नाम नियामत कौर मान रखा है। वहीं, बच्ची और मां दोनों तंदरुस्त है। मुख्यमंत्री आवास पर उनका ढोल और फूलों से स्वागत किया गया। 

खुद दी थी खुशखबरी

बुधवार की रात को सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मोहाली के फॉर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि भगवान ने मुझे एक बेटी का आशीर्वाद दिया है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने बच्ची की एक प्यारी तस्वीर भी साझा की थी। 

दो साल पहले की थी दूसरी शादी

भगवंत मान की दो साल पहले डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी हुई थी। दोनों के बीच उम्र में 16 वर्ष का अंतर है। गुरप्रीत कौर पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं। साल 2015 में भगवंत मान ने पहली पत्नी इंदरजीत कौर से तलाक ले लिया था। पहली शादी से उनके दो बच्चे भी हैं, जो अब अमेरिका में रहते हैं। 

रिपोर्ट: मोनी देवी

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement