Delhi

साउथ दिल्ली में नाबालिग संग हैवानियत, घर में घुसकर प्लंबर ने लड़की का किया रेप

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर रेप करने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी इलाके का प्लंबर था।

Ratan Gupta पीटीआई, नई दिल्लीTue, 24 Sep 2024 03:18 PM
Share

साउथ दिल्ली के संगम विहार से नाबालिग संग रेप का मामला सामने आया है। दरिंदे ने घर में घुसकर 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मुकेश के नाम से हुई है। वह इसी इलाके में प्लंबर का काम करता है। घटना के बाद पीड़िता ने परिवार के साथ थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। 

दरिंदे ने घर में लड़की को अकेले पाया। लड़की के अकेलेपन का फायदा उठाकर वह घर में घुस गया और लड़की के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद लड़की ने रोते-बिलखते घर वालों को अपने साथ हुई क्रूर घटना को बताया। तब नाबालिग लड़की परिजनों के साथ मिलकर पुलिस स्टेशन गई और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने भारतीय न्याय सहिंता की धारा 65(1) और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस धारा 65(1) में 16 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ रेप के मामले देखे जाते हैं। वहीं पॉक्सो कानून को बच्चों के यौन शोषण और शोषण से बचाव के लिए बनाया गया है. इसे साल 2012 में बनाया गया था और 2016 में लागू किया गया था। इस कानून के तहत बच्चों के यौन अपराधियों को सज़ा सुनाई जाती है और पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है.

एनसीआरबी के डाटा के अनुसार भारत में हर घंटे 3 महिलाओं का रेप होता है। इन घटनाओं में करीब 96 फीसदी मामलों में आरोपी जान-पहचान के लोग होते हैं। सबसे चौकाने वाली बात यह है कि इनमें से कई लोग कभी दोषी साबित नहीं हो पाते हैं। जानकारों का कहना है कि दर्ज होने वाले मामलों की संख्या कम है, अगर सभी मामले पुलिस में दर्ज होने लगें तो इसका आंकड़ा और भी बढ़ जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version