Uttarakhand

BJP put all strength to win Lok Sabha elections 2024 plan to defeat Congress

Published

on

उत्तराखंड बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के लिए अब पूरी ताकत बूथ पर झोंकेगी। इसके लिए बूथ स्तर पर तीन दिन का सघन संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक मतदाता से संपर्क किया जाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार देर शाम राजपुर रोड स्थित एक होटल में टिहरी लोकसभा की कोर कमेटी की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के मतदान में अब बहुत कम समय रह गया है।

ऐसे में अब धरातल पर काम करने का समय आ गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आह्वान किया कि बूथ के प्रत्येक कार्यकर्ता से संपर्क किया जाए। इसके लिए उन्होंने पन्ना प्रमुखों को बूथ स्तर पर मतदाताओं के घर आवंटित करने और तीन दिन का विशेष संपर्क अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।

कोर कमेटी बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत आदि रहे।

विधायकों की अहम भूमिका

बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोकसभा क्षेत्र के सभी विधायकों को धरातल पर उतरकर बूथ जीतने के संकल्प पर काम करने के निर्देश दिए।

दलित के घर पर भोजन

निर्णय लिया कि आंबेडकर जयंती पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता दलितों के घर पर भोजन करेंगे। इसके साथ ही युवा और महिला सम्मेलन भी अब बूथ स्तर पर आयोजित किए जायेंगे।

नड्डा को भट्टा ने सौंपी हारी हुई सीटों की रिपोर्ट

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड दौरे पर आए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को विधानसभा चुनावों में हारी हुईं 23 सीटों को जीतने के लिए उठाए गए कदम गिनाए। इसके साथ ही, इस संदर्भ में प्रदेश अध्यक्ष की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट भी सौंपी गई।

विदित है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उत्तराखंड की 23 सीटों पर हार गई थी। लेकिन, इस बार हो रहे लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी हारी हुई विस सीटों पर भी विशेष फोकस कर रही है।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को उत्तराखंड दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को इन क्षेत्रों में जीत के लिए संगठन स्तर पर किए जा रहे प्रयासों का ब्योरा दिया है।  यहां विजय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने खुद मोर्चा संभाला हुआ है।

धामी जहां इन विधानसभा क्षेत्रों में रैली कर रहे हैं तो दूसरी ओर, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट लगातार बूथ स्तर पर बैठकें बुलाकर रणनीति पर मंथन कर रहे हैं। कई जगह संगठन मजबूत करने के लिए बूथ-पन्ना स्तर के पदाधिकारियों में बदलाव भी किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version