Punjab

BJP Candidate List Punjab Ravneet Singh Bittu Sushil Kumar Rinku Half Candidates of BJP Are from Outsiders

Published

on

ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब की 6 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। भाजपा ने इनमें से आधे उम्मीदवार अन्य दलों से आए नेताओं को बनाया है। कांग्रेस से आई पटियाला की सांसद परनीत कौर व लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को इन्हीं सीटों से चुनाव मैदान में उतारा गया है। इसी तरह आम आदमी पार्टी से 4 दिन पहले ही आए जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू को इसी सीट से टिकट दी है। अमेरिका में भारत के राजदूत रहे तरनजीत संधू के नाम की चर्चा पहले से चल रही थी और भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल करने के बाद अमृतसर से टिकट थमाई है।

हंसराज हंस पहली बार लड़ेंगे पंजाब से चुनाव

इस तरह केवल हंसराज हंस और दिनेश बब्बू ही केवल भाजपा से जुड़े रहे हैं। फरीदकोट से भाजपा प्रत्याशी हंस की दिल्ली से टिकट काट दी गई थी और उसके बाद से उन्हें पंजाब में कहीं से चुनाव लड़ाने की अटकलें चल रही थीं। गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी ने पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश बब्बू को टिकट दी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पठानकोट से विधायक अश्वनी शर्मा यहां पार्टी टिकट के सशक्त दावेदार थे। गुरदासपुर से एक्टर सनी देओल का टिकट कट गया है उनकी जगह दिनेश सिंह बब्बू पर बीजेपी ने दांव खेला है। 

पंजाब में मजबूत हो रही भाजपा

भाजपा पंजाब में खुद को मजबूत बना रही है। ​शिरोम​णि अकाली दल से गठबंधन को नकारते हुए पार्टी इस बार अकेले लोकसभा चुनाव लड़ रही है। इससे पहले कई दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाने से नाराज कैप्टन अमरेंद्र सिंह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता मनप्रीत बादल ने साल 18 जनवरी, 2023 को कांग्रेस छोड़ने के कुछ ही घंटों बाद भाजपा ज्वाइन कर ली थी। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और पटियाला से सांसद परनीत कौरने 14 मार्च, 2024 को भाजपा ज्वाइन की। कांग्रेस के लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी कांग्रेस से अपना दशकों पुराना नाता तोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। पंजाब में सबसे बड़ा उलटफेर तब हुआ जब जालंधर से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल दोनों भाजपा में शामिल हो गए। 

रिपोर्ट: मोनी देवी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version