Uttar Pradesh

यूपी उपचुनाव की सीटों पर BJP में उम्‍मीदवारों पर मंथन, तय किए चार-चार नाम

Published

on


UP By-Election: उत्‍तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसकी घोषणा सप्ताह भर के भीतर होने की संभावना है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की कवायद तेज कर दी है। सोमवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में उपचुनाव वाली सीटों के लिए संभावित नामों पर मंथन हुआ। सभी सीटों के लिए तीन से चार नाम छांटे गए हैं। नामों के इस पैनल को लेकर जल्द प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन दिल्ली जाएंगे। अंतिम मुहर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगेगी।

ऐसे तो भाजपा ने उपचुनाव वाली 10 विधानसभा सीटों पर तैयारी पहले ही शुरू कर दी थी। पहले चरण में 10 सीटों में से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्ष तथा महामंत्री संगठन ने 2-2 सीटों की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि उसके बाद मुख्यमंत्री सहित अन्य यह लोग सभी सीटों पर जा चुके हैं। मुख्यमंत्री तमाम विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी कर चुके हैं। इसके अलावा इन सीटों पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों और संगठन के नेताओं को भी अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई हैं। अब जल्द इन सीटों पर उपचुनाव का ऐलान होने वाला है।

कोर कमेटी की बैठक में इन संभावित नामों की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई कोर कमेटी की बैठक में सभी सीटों के लिए तीन से चार नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजने के लिए तय किए गए। सूत्रों की मानें तो मझवां सीट से शुचिस्मिता मौर्य, जितेंद्र तिवारी, रंगनाथ मिश्र, गाजियाबाद से अशोक मोगा, संजीव शर्मा, सतेंद्र सिसोदिया, मयंक गोयल के नाम की चर्चा है। मिल्कीपुर पर पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ प्रमुख दावेदार हैं। इस सीट पर परिवहन विभाग के एक अधिकारी भी टिकट की रेस में बताए गए हैं। कुंदरकी में दिनेश ठाकुर, रामवीर सिंह सहित कई नाम हैं। कटेहरी में पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, अवधेश द्विवेदी, सुधीर सिंहू, राणा रणधीर सिंह के नामों की चर्चा है। करहल सीट पर पार्टी फिर किसी बड़े चेहरे को उतार सकती है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version