Connect with us

Uttarakhand

BJP का सदस्य बनाने का रिकॉर्ड, 6 राज्यों में शामिल हुआ उत्तराखंड; MLA मदन कौशिक ने किया टॉप

Published

on

BJP का सदस्य बनाने का रिकॉर्ड, 6 राज्यों में शामिल हुआ उत्तराखंड; MLA मदन कौशिक ने किया टॉप

बीजेपी उत्तराखंड ने राज्य में नए सदस्य बनाने का नया रिकॉर्ड बनाया है। देशभर में छह राज्यों में उत्तराखंड ने जगह बनाई है। जबकि, विधायक मदन कौशिक ने सबसे ज्यादा नए सदस्य बनाए हैं।

रिकॉर्ड 20 लाख 17 हजार 397 सदस्य बनाए हैं। सदस्य बनाने के मामले में उत्तराखंड देश के टॉप छह राज्यों में शामिल हो गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को बलवीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान दो सितंबर से शुरू हुआ था।

इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर सदस्य बनाने का अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 20 लाख 17 हजार 397 सदस्य बनाए गए हैं। महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी को लोकसभा चुनावों में मिले कुल मतों में से 74 फीसदी मतदाता अभी तक पार्टी के सदस्य बन चुके हैं।

पार्टी के सदस्य बने लोगों में से कुल 75 फीसदी पुरुष, 24.85 फीसदी महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी सदस्यों में से 63.8 फीसदी सामान्य वर्ग, 24.5 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग, 8.7 अनुसूचित जाति और 3 प्रतिशत अल्पसंख्यक वर्ग के लोग शामिल हैं।

आयु वर्ग के आधार पर देखा जाए तो 58 फीसदी युवा, 39 फीसदी प्रौढ़ और 3 फीसदी वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, मुकेश कोली, मनवीर सिंह चौहान, विनोद सुयाल, राजेंद्र सिंह नेगी, राजीव तलवार आदि मौजूद रहे।

मदन कौशिक ने बनाए सबसे ज्यादा सदस्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक मदन कौशिक ने सर्वाधिक 16 हजार 152 लोगों को सदस्य बनाया है। अलग-अलग वर्ग में 10 हजार से अधिक सदस्य जोड़ने वालों में शीर्ष पर अल्पसंख्यक वर्ग से खतीब अहमद, अनुसूचित जाति से पार्टी उपाध्यक्ष देशराज कर्नवाल और अन्य पिछड़ा वर्ग से मुनेश कुमार हैं।

भट्ट ने कहा कि उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी, देहरादून महानगर, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी एवं कोटद्वार में सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा किया गया है। जबकि अल्मोड़ा, टिहरी, देहरादून कैंट, पुरोला, श्रीनगर, यमुनोत्री, गंगोत्री, हल्द्वानी, हरिद्वार और डीडीहाट विधानसभा में लोकसभा में मिले मतों से ज्यादा सदस्य बनाए गए हैं।

23 विधानसभा ऐसी हैं जहां पार्टी ने सदस्यता के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त किया है। वहीं 44 विधानसभाओं में 50 प्रतिशत से अधिक सदस्य बनाए गए हैं।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement