Uttar Pradesh

गन्ना किसानों को बड़ी राहत, घर बैठे ही हल हो जाएंगी समस्याएं, हेल्पलाइन नंबर जारी

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत बात है। अब किसानों की किसी भी समस्या के लिए दफ्तर और चीनी मिलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठे ही उनकी समस्या का त्वरित समाधान हो सकेगा। इसके लिए हेल्पलाइन जारी किया गया है।

Deep Pandey हिन्दुस्तानWed, 18 Sep 2024 05:07 AM
Share

गन्ना किसानों को किसी भी समस्या के लिए दफ्तर और चीनी मिलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठे ही उनकी समस्या का त्वरित समाधान हो सकेगा। इसके लिए डीसीओ आफिस, समिति मुख्यालय और चीनी मिलों में कंट्रोल रूम खोल दिया गया है। उनके पर कर्मचारी भी तैनात कर दिए गए। हेल्पलाइन जारी किया गया है।

शासन गन्ना सट्टा और आपूर्ति नीति में किसानों की शिकायत और समस्याओं के त्वरित निस्तारण की भी व्यवस्था की है। मुख्यालय स्तर से लेकर डीसीओ आफिस, गन्ना समिति मुख्यालय और चीनी मिलों में कंट्रोल रूप स्थापित कर नंबर जारी किए हैं। साथ ही कंट्रोल रूम में कर्मचारी भी तैनात कर दिए गए। कंट्रोल में ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करने की व्यवस्था रहेगी। रजिस्ट्रर पर भी शिकायतें दर्ज की जाएंगी। शिकायतों की रोजाना समीक्षा होगी।

रोजाना होगी शिकायतों की समीक्षा

रामपुर जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि गन्ना किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा। इसके लिए समिति और चीनी मिलों पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं, जो पेराई सत्र की समाप्ति कर क्रियाशील रहेंगे। कोई भी घर बैठे फोन पर अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकता है। ,

मुख्यालय कंट्रोल रूम नंबर 1800-121-3203

डीसीओ आफिस 05953583973

रामपुर समिति 7081202319

मिलक समिति 7081202314

स्वार समिति 7081202321

बिलासपुर समिति 7081202305



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version