Rajasthan
BJP नेता तक कह रहे थे कांग्रेस जीत रही, हरियाणा में हार पर अब तक सकते में पार्टी

अशोक गहलोत ने कहा, हमने पहली बार ऐसी स्थिति देखी है जहां नतीजे पलट गए। कोई नहीं समझ सकता कि हरियाणा में ऐसा कैसे हुआ।
हरियाणा के चुनाव नतीजों से अब कक पार्टी सकते में नजर आ रही है। अभी तक कोई यह समझ नहीं पा रहा कि आखिर जीतते-जीतते पार्टी अचानक हार कैसे गई। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पार्टी की हार पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेतृत्व ने एक प्लैटफॉर्म बनाया जो खास तौर पर हरियाणा में क्या गलत हुआ, इस बात की जांच करेगा। उन्होंने कहा, पूरा देश देख रहा था कि कांग्रेस जीत रही है। फिर अचानक क्या हुआ? आश्चर्यजनक नतीजे आए हैं। इसकी जड़ तक पहुंचना जरूरी है।
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने ने यह भी स्वीकार किया कि गुटबाजी, ओवरकॉन्फिडेंस और जातिगत समीकरण जैसी चीजों ने भी भूमिका निभाई हो सकती है, लेकिन कोई भी निश्चित बयान देने से पहले हार के पीछे के कारणों की पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, हमने पहली बार ऐसी स्थिति देखी है जहां नतीजे पलट गए। कोई नहीं समझ सकता कि हरियाणा में ऐसा कैसे हुआ। यहां तक कि भाजपा नेता भी कह रहे थे कि कांग्रेस जीत रही है।
अशोक गहलोत ने कहा, गुरुवार को एक बैठक हुई जहां राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने फैसला किया कि राज्य के नेताओं के साथ-साथ हमारे सभी जीतने और हारने वाले उम्मीदवारों के लिए एक प्लैटफॉर्म स्थापित किया जाएगा, ताकि गहराई से पता लगाया जा सके और आकलन किया जा सके कि असल में क्या हुआ था। बता दें, गुरुवार को कांग्रेस नेतृत्व ने समीक्षा बैठक की थी जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल शामिल हुए थे। इनके अलावा वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत और अजय माकन और अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल थे। हालांकि, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा बैठक से इस बैठक में शामिल नहीं हुए।
बता दें, कांग्रेस एक दशक के बाद भी हरियाणा में वापसी करने में विफल रही है। शुरुआ पार्टी हरियाणा की भाजपा सरकार को हटाने के प्रति आश्वस्त दिख रही थी हालांकि 48 सीट जीतकर भाजपा ने कांग्रेस की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और कई एग्जिट पोल को भी गलत साबित कर दिया, जिनमें हरियाणा में कांग्रेस की आसान जीत की भविष्यवाणी की गई थी। कांग्रेस 90 सदस्यीय विधानसभा में 37 सीट जीतने में सफल रही। वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को कहा कि चुनाव परिणाम राज्य के माहौल के विपरीत हैं।
भाषा से इनपुट