Connect with us

Delhi

14 घंटों में गोलीबारी की तीन वारदातों से दहली दिल्ली, केजरीवाल बोले- जंगलराज

Published

on

14 घंटों में गोलीबारी की तीन वारदातों से दहली दिल्ली, केजरीवाल बोले- जंगलराज


दिल्ली में शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबह तक दिल्ली अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में अब केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 29 Sep 2024 06:23 AM
share Share

दिल्ली में गोलीबारी की तीन अलग-अलग घटनाओं से एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पहले नारायणा के कार शोरूम और फिर होटल और मिठाई की दुकान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। मकसद किसी को मारना नहीं था बल्कि सिर्फ प्रोटेक्शन मनी मांगना था। अब इस मामले पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा है। उन्होंने इन घटनाओं के लिए गृह मंत्री अमित शाह को तुरंत सख्त कदम उठाने के लिए कहा है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, दिल्ली में कानून व्यवस्था ख़त्म हो गई है। पूरी तरह से जंगल राज है। देश की राजधानी में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दिल्ली की कानून व्यवस्था अमित शाह जी के अंडर आती है। उन्हें तुरंत प्रभावी कदम उठाने होंगे।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement