Delhi

30 बजे कोर्ट में पेश करेगी ED, ‘आप’ दफ्तर को बना छावनी arvind kejriwal arrest live updates ed delhi liquor policy scam money laundering case aam aadmi party-ncr news

Published

on


Arvind Kejriwal Arrested Live Update : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल के सरकारी आवास पर करीब 4 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद देर रात ईडी की टीम उन्हें अपने साथ अपने दफ्तर ले गई। शराब घोटाला केस में ईडी द्वारा 16वीं गिरफ्तारी है। पद पर रहने के दौरान किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का यह पहला मामला है। ईडी आज केजरीवाल को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए उन्हें कस्टडी में देने का अनुरोध करेगी। ईडी इस मामले में अब तक 6 आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है और 128 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। केजरीवाल इस मामले में पूछताछ के लिए ईडी द्वारा जारी किए गए नौ समन को टाल चुके थे। इनमें नया समन गुरुवार 21 मार्च को जारी किया गया। उन्होंने इन समन को ‘अवैध’ करार दिया है। इससे पहले 15 मार्च को ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के सिलसिले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी को भी गिरफ्तार किया था। लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान के बीच, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर ‘आप’ ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ‘आप’ ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। जरूरत पड़ने पर, वह जेल से सरकार चलाएंगे। हालांकि, भाजपा ने नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री पद से उनके इस्तीफे की मांग की है।

ये भी पढ़ें : केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का आज हल्ला बोल, दिल्ली में आज इन रास्तों पर जानें से बचें  

ईडी द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तार के खिलाफ आम आदमी पार्टी रात में ही सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। हालांकि, देर रात इस मामले में कोई स्पेशल सुनवाई नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई के लिए गुरुवार रात कोई स्पेशल बेंच गठित नहीं की गई थी। इस बीच मीडिया को संबोधित करते हुए दिल्ली की मंत्री और ‘आप’ नेता आतिशी ने बताया, ”हमने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है। कल सुबह सुप्रीम कोर्ट में इस पर सुनवाई होगी। हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट लोकतंत्र की रक्षा करेगा।”

दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को ईडी की किसी दंडात्मक कार्रवाई से राहत देने से इनकार करने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।गुरुवार दिन में तेजी से बदलते घटनाक्रम में ईडी के एक अतिरिक्त निदेशक के नेतृत्व में एजेंसी की 10 सदस्यीय टीम यहां सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर पहुंची और तलाशी ली। मुख्यमंत्री आवास पर ईडी की टीम के पहुंचने के दो घंटे से अधिक समय बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि ईडी ने गिरफ्तार करने से पहले केजरीवाल से कुछ देर तक पूछताछ की। उन्होंने बताया कि छापे के दौरान कुछ जब्तियां भी की गईं। ईडी के अधिकारियों द्वारा केजरीवाल के आवास के अंदर कार्रवाई किए जाने के दौरान दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त बलों के अलावा आरएएफ तथा सीआरपीएफ के कर्मियों को मुख्यमंत्री आवास के आसपास तैनात किया गया था।

Fri, 22 Mar 2024 10:52 AM

Arvind Kejriwal Arrest Live : मनोज तिवारी बोले- केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आज दिल्ली की जनता मिठाइयां बांट रही है

Arvind Kejriwal Arrest Live : ईडी द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का धन लूटा…आज दिल्ली की जनता मिठाइयां बांट रही है कि जिसने उन्हें लूटा वह गिरफ्तार हो गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। जो भी भ्रष्टाचार में शामिल हैं उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 

Fri, 22 Mar 2024 10:25 AM

Arvind Kejriwal Arrest Live : केजरीवाल को 2:30 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी ED

Arvind Kejriwal Arrest Live : ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दोपहर करीब 2:30 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा की अदालत में पेश किया जाएगा।

Fri, 22 Mar 2024 10:09 AM

Arvind Kejriwal Arrest Live : कपिल सिब्बल बोले- ईडी का पूरा मामला गवाहों के बयानों पर आधारित… कोई सबूत नहीं

Arvind Kejriwal Arrest Live : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी पर राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा, “इंडिया गठबंधन को तय करना है कि क्या करना है। मैं शुरू से कह रहा हूं कि गठबंधन को इन सबके खिलाफ एक साथ आना होगा। यह एक जीरो मामला है… पूरा मामला गवाहों के बयानों पर आधारित है… कोई सबूत नहीं हैं… यह लोकतंत्र का मजाक है।”

Fri, 22 Mar 2024 10:06 AM

Arvind Kejriwal Arrest Live : दिल्ली विधानसभा की आज की कार्यवाही को स्थगित किया गया

Arvind Kejriwal Arrest Live : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली विधानसभा की आज की कार्यवाही को स्थगित किया गया है। अब सदन 27 मार्च को बुलाया गया है। 

Fri, 22 Mar 2024 09:58 AM

Arvind Kejriwal Arrest Live : सौरभ भारद्वाज का आरोप- केजरीवाल के परिवार से किसी को नहीं मिलने दिया जा रहा

Arvind Kejriwal Arrest Live : ‘आप’ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज का आरोप है केजरीवाल के परिवार से किसी को नहीं मिलने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी को तो झूठे मामले में सजा दी है, उनके बुजुर्ग मां-बाप और बच्चों से क्या दुश्मनी है केंद्र सरकार की? किसी को उनके परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है। कोई सहानुभूति भी ना दे सके और वो परेशान हों।

Fri, 22 Mar 2024 09:54 AM

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर सुरक्षा बढ़ाई

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी है। सुरक्षा के लिए आरएएफ को तैनात किया गया है।

Fri, 22 Mar 2024 09:51 AM

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : केजरीवाल की गिरफ्तारी पूरी तरह से कानूनी: भाजपा 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी की प्रेस कॉन्फ्रेस को लेकर दिल्ली भाजपा ने सवाल उठाए हैं। दिल्ली भाजपा के मंत्री हरीश खुराना ने कहा कि मंत्री आतिशी गलत आरोप लगा रही हैं। कानून अपने तरीके से काम कर रहा है और कानूनी रूप से अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि ईडी ने अब तक नौ समन जारी किए, लेकिन वो किसी भी समन पर पेश नहीं हुए। क्या उन्हें पेश नहीं होने के लिए भाजपा ने कहा था।  

Fri, 22 Mar 2024 09:42 AM

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : गोपाल राय को केजरीवाल के घर जाने से रोका गया

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मंत्री और ‘आप’ नेता गोपाल राय आज सुबह केजरीवाल के आवास पर उनके परिवार से मिलने पहुंचे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें घर के अंदर जाने से रोक दिया। गोपाल राय ने इस पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा, ” मैं यहां उनके परिवार से मिलने आया हूं लेकिन उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। किस कानून के तहत मुझे उनके परिवार से मिलने से रोका जा रहा है?”

Fri, 22 Mar 2024 09:30 AM

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : यह स्थिति खुद अरविंद केजरीवाल ने पैदा की है : बांसुरी स्वराज

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : ईडी द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि ईडी अरविंद केजरीवाल को आने और जांच में सहयोग करने के लिए कह रही थी, लेकिन वह बहाने बनाते रहे और 10 दिवसीय विपश्यना में चले गए। यह स्थिति खुद अरविंद केजरीवाल ने पैदा की है और इन सबका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। 

Fri, 22 Mar 2024 09:28 AM

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : झूठ बोलने में माहिर लोग आज बीजेपी पर सवाल उठा रहे हैं : BJP

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : ईडी द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इन लोगों ने सारी शर्म खो दी है। झूठ बोलने में माहिर लोग आज बीजेपी पर सवाल उठा रहे हैं। करोड़ों का लेन-देन करने वाले लोग कह रहे हैं कि भाजपा भ्रष्ट है। मैं ‘आप’ कार्यकर्ताओं के समर्पण से आश्चर्यचकित हूं कि वे ऐसे भ्रष्ट आदमी के समर्थन में नारे लगा रहे हैं। 

Fri, 22 Mar 2024 09:24 AM

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी बीजेपी की राजनीतिक साजिश : आतिशी

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर ‘आप’ नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि यह पहली बार है कि किसी मौजूदा सीएम को केंद्र सरकार ने गिरफ्तार किया है। देश के इतिहास में यह पहली बार है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी बीजेपी की राजनीतिक साजिश है। 

Fri, 22 Mar 2024 09:21 AM

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : आतिशी ने कहा- हम ED की कस्टडी में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की मंत्री और ‘आप’ नेता आतिशी ने कहा कि हम उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। आतिशी ने ट्वीट किया, “देश में पहली बार एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। अरविंद केजरीवाल के पास Z+ सुरक्षा कवच होता है। अब वो केंद्र सरकार की ED की कस्टडी में हैं। हमें उनके सुरक्षा की चिंता है।’

Fri, 22 Mar 2024 09:14 AM

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : कपिल मिश्रा बोले- “यह गिरफ्तारी सुनिश्चित थी।

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा, “यह गिरफ्तारी सुनिश्चित थी। भ्रष्टाचार के कनेक्शन अरविंद केजरीवाल के घर तक पहुंच रहे हैं। 6 साल का दिल्ली का संघर्ष अब न्याय की ओर जा रहा है, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और अरविंद केजरीवाल तीनों की राजनीति का अंत तिहाड़ जेल में ही होना था।..”

Fri, 22 Mar 2024 09:09 AM

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : भगवंत मान बोले- अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे पर उनकी सोच को कैसे कैद करोगे

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : पंजाब के मुख्यमंत्री और ‘आप’ नेता भगवंत मान ने ट्वीट किया, “अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे पर उनकी सोच को कैसे कैद करोगे… अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और हम अपने नेता के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं…”

Fri, 22 Mar 2024 09:08 AM

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : ‘अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार और विचारधारा का नाम’

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : यूनाइटेड किंगडम: शराब घोटाला मामले में ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद AAP नेता राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर कहा, “जिस व्यक्ति ने दिल्ली के लाखों बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा दी, लाखों परिवारों को मुफ्त बिजली दी, घर-घर तक पानी पहुंचाया और माताओं-बहनों के लिए मुफ्त में बस यात्रा की व्यवस्था की। उन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है…अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार और विचारधारा का नाम है। आप उनके शरीर को गिरफ्तार कर सकते हैं, लेकिन उनके विचारों को नहीं। एक केजरीवाल गिरफ्तार होगा तो लाखों केजरीवाल खड़े होंगे।” 

Fri, 22 Mar 2024 08:52 AM

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : ITO मेट्रो स्टेशन शाम 6 बजे तक के लिए बंद

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की सलाह पर ITO मेट्रो स्टेशन को आज सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस स्टेशन से कोई बाहर नहीं आ सकता है। यहा देंखें ट्रैफिक एडवाइजरी

Fri, 22 Mar 2024 08:38 AM

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : केजरीवाल के चेकअप के लिए डॉक्टरों की टीम ईडी दफ्तर पहुंची

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मेडिकल चेकअप के लिए डॉक्टरों की एक टीम ईडी ऑफिस पहुंची है। 

Fri, 22 Mar 2024 08:36 AM

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : ईडी हेडक्वार्टर और आईटीओ पर बैरिकेडिंग, भारी सुरक्षा तैनात

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : ईडी द्वारा शराब घोटाला केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गुरुवार रात को  गिरफ्तार किए जाने और ईडी मुख्यालय लाए जाने के बाद आईटीओ पर बैरिकेडिंग और भारी सुरक्षा तैनात की गई है।

Fri, 22 Mar 2024 08:25 AM

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : ‘कर्म पकड़ लेते हैं’: दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी पर शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कही यह बात

दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने शुक्रवार को केजरीवाल और अन्ना हजारे गैंग पर कांग्रेस और दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ गैरजिम्मेदाराना और निराधार आरोप लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित के खिलाफ ढेर सारे सबूत होने के उनके दावों के बावजूद जनता के सामने ऐसा कोई सबूत पेश नहीं किया गया। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को ‘कर्म पकड़ते हैं!’ जिन लोगों ने निराधार आरोप लगाए वे अब अपने कर्मों के परिणाम भुगत रहे हैं। 

Fri, 22 Mar 2024 08:11 AM

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : ‘आप’ दफ्तर के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गुरुवार रात शराब घोटाला मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) दफ्तर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version