Delhi
केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद AAP की बड़ी बैठक आज, भविष्य की रणनीति का बनेगा प्लान aap protest in delhi live updates arvind kejriwal arrest in liquor scam bjp delh police traffic jam traffic advisory-ncr news
AAP Protest In Delhi Live Updates : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आज ‘आप’ की पहली बड़ी बैठक होने जा रही है। यह बैठक सुबह 11:30 बजे होगी। ‘आप’ के संगठना महासचिव संदीप पाठक इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में पार्टी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं, विधायकों, पार्षदों और पदाधिकारी में हिस्सा लेंगे। वहीं, दूसरी ओर ‘आप’ आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा के विरोध में पूरी दिल्ली में कैंडल मार्च और पुतला दहन करेगी। ‘आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है। सैंट्रल दिल्ली में ईडी दफ्तर, भाजपा मुख्यालय और आईटीओ की ओर जाने वाले रास्तों की ओर जाने वाली सड़कों को सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया है। इन सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है और मल्टी लेयर बैरिकेडिंग की गई है। इन स्थानों पर ‘आप’ सदस्यों के मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इकट्ठा होने की संभावना है। कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों के दंगा-रोधी उपकरणों से लैस जवानों को भी तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें : 12 साल में AAP के इन 14 नेताओं को जाना पड़ा जेल, रेप-मारपीट से रिश्वतखोरी तक क्या-क्या केस
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि ‘आप’ के कार्यकर्ता और नेता आज दिल्ला में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हमने राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है। हम दिल्ली पुलिस के कर्मियों के अलावा अर्धसैनिक बलों की तैनाती सुनिश्चित करेंगे। अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने जिलों में स्थिति की निगरानी करते रहेंगे। थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में कड़ी नजर रखने और किसी भी विरोध प्रदर्शन के बारे में पता चलने पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में तुरंत सूचित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने ट्रैफिक पुलिस से दिल्ली में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने और ‘आप’ कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा विरोध मार्च निकाले जाने की स्थिति में वाहनों को तुरंत किसी वैकल्पिक मार्ग की ओर भेजने की व्यवस्था करने को कहा है।
AAP Protest In Delhi Live : केजरीवा की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन की प्रेस वार्ता शुरू
AAP Protest In Delhi Live : इंडिया गठबंधन की प्रेस वार्ता में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय पहुंचे। गोपाल राय ने कहा कि देश में जिस तरह से प्रधनमंत्री तानाशाही रवैया अपनाते हुए लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने जिस तरह से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है, उस पर संविधान एवं देश से प्यार करने वाले लोगों में रोष है। देश में एक-एक करके सम्पूर्ण विपक्ष को खत्म करके प्रधानमंत्री लोगों को डराकर एवं एजेंसियों का इस्तेमाल कर खत्म कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं को खरीदकर या एजेंसी का इस्तेमाल कर डराया जा रहा है। जो नहीं मान रहा उसे जेल में डाला जा रहा है।
AAP Protest In Delhi Live : बीजेपी ने शराब घोटाले के सबसे बड़े सरगना से 60 करोड़ रुपये लिए AAP का आरोप
AAP Protest In Delhi Live : दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “…चुनावी बॉन्ड के पीछे छिपकर बीजेपी ने तथाकथित शराब नीति मामले के सबसे बड़े सरगना शरद चंद्र रेड्डी से लगभग 60 करोड़ रुपये लिए। यह कोई आरोप नहीं है, यह सच्चाई है और हमने सबूत दिखाए हैं…शरद चंद्र रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने 55 करोड़ रुपये का यह चंदा लिया…ईडी और केंद्र सरकार ने कहा है कि वह पीएमएलए के तहत आरोपी हैं…”
BJP Protest Against AAP In Delhi Live : मनोज तिवारी बोले- ED की हिरासत में एक मुजरिम द्वारा आज एक स्क्रिप्ट रचा गया
BJP Protest Against AAP In Delhi Live : भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ”ED की हिरासत में एक मुजरिम द्वारा आज एक स्क्रिप्ट रचा गया कि दिल्ली में पानी और सीवर व्यवस्थित नहीं है। यह तब हुआ जब उनकी गिरफ्तारी पर दिल्ली का कोई भी व्यक्ति न ही उनके समर्थन में आया और न दुख जताया। अगर आप दिल्ली का हाल देखना चाहते हैं तो जाइए और दिल्ली की गलियों को देखिए… नालियों में गंदा पानी भरा हुआ है, सड़कों पर आ रहा है, घरों में घुस रहा है और घरों में पीने का गंदा पानी आ रहा है… अब दिल्ली आपकी स्क्रिप्ट नहीं सुनेगी। अरविंद केजरीवाल अब बहुत देर हो चुकी है, जब आप एक मुजरिम की तरह जेल गए तो एक स्क्रिप्ट निकल कर आ रही है, लेकिन दिल्ली इसे सुनने वाली नहीं है। अब दिल्ली आपकी स्क्रिप्ट नहीं सुनेगी। दिल्ली के लोगों का आप पर से भरोसा उठ गया है।”
BJP Protest Against AAP In Delhi Live : वीरेंद्र सचदेवा बोले- आज हमने भ्रष्टाचार की होलिका का दहन किया
BJP Protest Against AAP In Delhi Live : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज हमने भ्रष्टाचार की होलिका का दहन किया है। दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम हो रहे हैं…दिल्ली में अगर कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार का प्रतीक है तो वह अरविंद केजरीवाल हैं, अरविंद केजरीवाल मुक्त शासन, भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिल्ली को मिले इसके लिए दिल्ली का हर व्यक्ति संकल्पबद्ध है।
BJP Protest Against AAP In Delhi Live : अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली में बीजेपी का प्रदर्शन
BJP Protest Against AAP In Delhi Live : दिल्ली भाजपा ने आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राजधानी में जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
AAP Protest In Delhi Live : दिल्ली के सीएम को तत्काल पद से इस्तीफा देना चाहिए : भाजपा
AAP Protest In Delhi Live : अरविंद केजरीवाल द्वारा ईडी की कस्टडी से दिए गए आदेश को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। दिल्ली भाजपा में मंत्री हरीश खुराना का कहना है कि आम आदमी पार्टी विक्टिम कार्ड खेल रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दिखाने की कोशिश की है कि मुख्यमंत्री हर समस्या पर नजर रख रहे हैं और दिल्ली की चिंता कर रहे हैं, लेकिन पानी-सीवर की समस्या कोई नई नहीं है।
AAP Protest In Delhi Live : आम आदमी पार्टी की पहली बड़ी बैठक आज
AAP Protest In Delhi Live : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की पहली बड़ी बैठक सुबह 11:30 बजे होगी। पार्टी के संगठन महासचिव संदीप पाठक पार्टी के सभी नेताओं, विधायकों, पार्षदों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें पार्टी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
AAP Protest In Delhi Live : केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP समेत इंडिया अलायंस के नेता आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
AAP Protest In Delhi Live : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी समेत इंडिया अलायंस के नेता आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
AAP Protest In Delhi Live : आतिशी ने कहा- केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी से मुझे पहला आदेश दिया
AAP Protest In Delhi Live : आतिशी ने कहा कि ईडी की कस्टडी से केजरीवाल का पहला आदेश- मुझे पता चला है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी और सीवर की समस्या हो रही है। मैं जेल में हूं, लेकिन दिल्ली के लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यसचिव और अन्य अधिकारियों को निर्देश दीजिए। उनको उचित निर्देश देकर जनता की समस्याओं का समाधान कराएं। जरूरत होने पर दिल्ली के उपराज्यपाल का सहयोग लें, वो आपकी मदद करेंगे।
AAP Protest In Delhi Live : केजरीवाल दिल्ली के 2 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हैं : आतिशी
AAP Protest In Delhi Live : दिल्ली की मंत्री आतिशी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के दो करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हैं। उनके लिए दिल्ली वाले सिर्फ वोटर नहीं हैं, वो हर सदस्य को अपना परिवार मानते हैं। यही कारण है कि इतनी मुश्किल परिस्थिति में होते हुए भी वो दिल्ली वालों के बारे में सोच रहे हैं। मैं भाजपा के लोगों से कहना चाहती हूं कि आप उन्हें कैद कर सकते हैं, लेकिन उनके दिल्ली वालों के प्रति प्रेम को कैद नहीं कर सकते।
AAP Protest In Delhi Live : ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया
AAP Protest In Delhi Live : आईटीओ पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुईं ‘आप’ की महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव आचार संहिता के बीच केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। तथाकथित शराब घोटाले में एक-एक कर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को जेल में डाला जा रहा है, जिससे कि कोई भाजपा के खिलाफ चुनाव में प्रचार न कर सके। हम सभी दिल्ली की हर गली और मोहल्ले में उतरकर इसका विरोध करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में हर परिवार के लिए काम किया है।
AAP Protest In Delhi Live : ‘आप’ की महिला कार्यकर्ताओं ने आईटीओ पर किया प्रदर्शन
AAP Protest In Delhi Live : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह आईटीओ पर प्रदर्शन किया। पार्टी की महिला कार्यकर्ता आईटीओ स्थित फुटओवर ब्रिज पर चढ़ गईं, जहां पर उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।