Delhi
‘जो नेता साजिश कर जेल भेजे गए वो राजनीति में शिखर तक पहुंचे’, जंतर-मंतर पर AAP के उपवास में गरजे संजय सिंह aam aadmi party upwas against arvind Kejriwal arrest live updates -ncr news
AAP Leaders Upwas Delhi Live Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ‘आप’ के नेता आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिन का सामूहिक उपवास कर रहे हैं। इस दौरान मंच से ‘आप’ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद ने सिंह ने ईडी-सीबीआई के साथ भाजपा को भी जमकर घेरा। उन्होंने ईडी पर केजरीवाल को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। संजय सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है कि दुनिया में जिन-जिन नेताओं को साजिश के तहत जेल में भेजा गया, वो राजनीति में शिखर तक पहुंचे हैं। पीएमएलए कानून में कुछ बाध्यता हैं, जिसकी वजह से केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जमानत मिलने में देरी हो रही है। जंतर-मंतर से पल-पल की लाइव अपडेट उपलब्ध करा रहे हिन्दुस्तान संवाददाता अरुण चट्ठा…
‘आप’ के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने शनिवार को कहा था कि एकजुटता के सामूहिक कार्य में दिल्ली के जंतर-मंतर और शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव पंजाब के खटकड़ कलां में ‘आप’ समर्थक जुटेंगे, जहां ‘आप’ नेता और पार्टी कार्यकर्ता सामूहिक उपवास करेंगे। आम आदमी पार्टी का दावा है कि दिल्ली ही नहीं, पूरे भारत के 25 राज्यों और न्यूयॉर्क, बोस्टन, टोरंटो, वाशिंगटन डीसी, मेलबर्न और लंदन सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय केंद्रों में समर्थक सामूहिक उपवास के माध्यम से अरविंद केजरीवाल को अपना समर्थन देंगे।
ये भी पढ़ें : सुनीता केजरीवाल बनेंगी चेहरा? संजय सिंह ने बताया दिल्ली में CM बदलने पर AAP का विचार
राय ने केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करने वालों और जो देश के लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं उनसे घरों, गांवों, पड़ोस, ब्लॉक मुख्यालयों, तहसीलों, जिलों और राज्य की राजधानियों सहित विभिन्न स्थानों पर सामूहिक उपवास में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने केजरीवाल के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए लोगों को सामूहिक रूप से प्रार्थना करने या यूट्यूब पर भक्ति गीत ‘रघुपति राघव राजा राम’ सुनने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आप इसे सामूहिक रूप से गा सकते हैं। हम सब मिलकर प्रार्थना करेंगे कि केजरीवाल को शक्ति मिले और जब वह जेल में हों तो अत्याचार के खिलाफ लड़ सकें। हम सच्चाई को सामने लाने के लिए लड़ सकते हैं। केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अनशन कर रहे लोगों से तस्वीरें वेबसाइट kejriwalkoaashirvaad.com पर भेजने को कहा गया है। गौरतलब है कि, अरविंद केजरीवाल को पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। केजरीवाल अपने पूर्व कैबिनेट मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के साथ तिहाड़ जेल में बंद हैं।
AAP Leaders Upwas Delhi Live : दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष बोले- दुनियाभर के लोकतंत्र समर्थक एक दिन की भूख हड़ताल पर हैं
AAP Leaders Upwas Delhi Live Updates : दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा, “दुनिया भर के लोकतंत्र समर्थक एक दिन की भूख हड़ताल पर हैं… यह लड़ाई अब उन लोगों के साथ शुरू हो गई है जो चुनी हुई सरकारों के विधायकों को खरीदते हैं और उनकी सरकारें गिराते हैं… हम भारत के संविधान की रक्षा कर सकते हैं… वे आम आदमी पार्टी को तोड़ना चाहते थे, लेकिन हम मजबूत हो गए…”
AAP Upwas Live :संदीप पाठक बोले- आने वाले दिनों में इंडिया अलायंस संग मिलकर अभियान को आगे बढ़ाएंगे
AAP Leaders Upwas Delhi Live Updates : दिल्ली में जंतर-मंतर पर ‘आप’ के एक दिवसीय उपवास के दौरान पार्टी नेता डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि आज का आह्वान उन लोगों के लिए है जो ‘आप’ और केजरीवाल समर्थक हैं; उन्हें लगता है कि लोकतंत्र खतरे में है…हम अपील करते हैं वे अपने-अपने तरीके से उपवास रखें। आज का कार्यक्रम पार्टी पदाधिकारियों तक ही सीमित है, हालांकि आने वाले दिनों में हम इंडिया अलायंस के साथ मिलकर कई अभियानों को आगे बढ़ाएंगे।
AAP Upwas Live : संजय सिंह बोले- जो भी नेता साजिश कर जेल में भेजे गए वो राजनीति में शिखर तक पहुंचे
AAP Leaders Upwas Delhi Live Updates : संजय सिंह ने कहा कि अगर 400 पार सीट का किसी नेता को विश्वास है तो वो नेता क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री को कभी गिरफ्तार करेगा। क्या कांग्रेस का खाता सील किया जाएगा। क्या झारखंड के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जाएगा। इसका मतलब साफ है कि ये लोग घबराए हुए हैं। पहले ये विपक्ष के नेताओं के भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाएंगे और फिर उन्हें बीजेपी में शामिल करेंगे। ये है उनकी गारंटी है। इतिहास गवाह है, दुनिया में जिन-जिन नेताओं को साजिश के तहत जेल में भेजा गया, वो राजनीति में शिखर तक पहुंचे हैं। पीएमएलए कानून में कुछ बाध्यता हैं, जिसकी वजह से जमानत मिलने में देरी हो रही है।
AAP Upwas Live : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली और देश के लोगों के बीच में जाएं
AAP Leaders Upwas Delhi Live Updates : ‘आप’ नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगते हैं, लेकिन हम कहना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि अब सामने आ गया है कि किस तरह से गवाहों को दबाव में लेकर झूठे बयान लिए गए। अरविंद केजरीवाल का पूरा जीवन दिल्ली और देश को समर्पित है। ऐसे व्यक्ति को आप पकड़कर जेल में डाल दिए हो। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली और देश के लोगों के बीच में जाएं। भाजपा के 400 पार के आंकड़ों के चक्कर में मत पड़ो, इसमें कोई हकीकत नहीं है। दिल्ली में नारा दिया था 45 पार और आईं कितनी महज 8 सीट। बंगाल में 200 पार का नारा दिया था, लेकिन आईं कितनी।
AAP Upwas Live : ‘ईडी ने जिस शरथ रेड्डी को मुख्य घोटालेबाज कहा, उसे कमर दर्द में जमानत दे दी’
AAP Leaders Upwas Delhi Live Updates : संजय सिंह ने कहा शराब कारोबारी शरथ चंद्र रेड्डी को ईडी ने मुख्य घोटालेबाज कहा था। 12 बयान उससे लिए गए। शुरुआत के 10 बयानों में उसने अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं लिया, लेकिन बाद के दो बयान बदले तो उसे कमर दर्द में जमानत दे दी गई। मनीष सिसोदिया की पत्नी बीते 20 वर्षों से एक बीमारी से पीड़ित हैं, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिलती, वहीं शरथ चंद्र रेड्डी को कमर दर्द में भी जमानत मिल जाती है। 10 नवंबर को शरथ चंद्र रेड्डी गिरफ्तार हुआ और फिर भाजपा को 55 करोड़ की रिश्वत दी। एजेंसियां कह रही हैं कि शराब घोटाला हुआ है। अब शराब घोटाला खुल गया है। आखिरकार किस पार्टी ने घोटाला किया है वो इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से सामने आ गया। दिल्ली के उपराज्यपाल को आज ही चिट्ठी लिखकर जांच एजेंसियों के अधिकारियों की जांच करानी चाहिए। मैं अपने मंत्री और नेताओं से अनुरोध करूंगा कि हम सभी लोगों को राष्ट्रपति से मिलकर इस मनी ट्रेल की जांच की मांग मिलकर करनी चाहिए।
AAP Upwas Live : संजय संह का आरोप- ईडी ने गवाहों के 10 में से 8 बयान छुपाकर खख लिए
AAP Leaders Upwas Delhi Live Updates : ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने कहा कि मगुंटा रेड्डी और राघव मगुंटा रेड्डी ने 10 बयान दिए, जिसमें अंतिम दो बयान ईडी के दबाव में दोनों ने बदले। ईडी ने शुरुआत के 8 बयानों को छिपाकर रख रखा, लेकिन बाद के दो बयानों को आधार बनाकर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। जब हमारे वकीलों ने कोर्ट में कहा कि हमारे बयान दिखाएं जाए। कोर्ट के आदेश पर हमारे वकीलों ने बयान देखे तो सारा खुलासा हुआ।
AAP Upwas Live : 10वीं क्लास का बच्चा भी बता देगा मुकदमा फर्जी : संजय सिंह
AAP Leaders Upwas Delhi Live Updates : संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गहरी साजिश के तहत गिरफ्तार किया है। अगर यह केस एक होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर या 10वीं क्लास के बच्चे को पढ़ने के लिए दे दिया जाए तो वो भी 3 घंटे में बता देंगे कि फर्जी मुकदमा है। मैं गहरी साजिश इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि सीबीआई और ईडी ने 456 गवाह बनाए हैं और 50 हजार पन्नों की चार्जशीट में चार बार अरविंद केजरीवाल का नाम लिया।
AAP Upwas Live : ‘नीतीश बार-बार पलटी मारेंगे तो यह सही नहीं’
AAP Leaders Upwas Delhi Live Updates : ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के पाला बदलने से हमें दुख हुआ है। नीतीश कुमार समाजवादी आंदोलन से आते हैं, वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण के साथ वे रहे हैं, वे ऐसे बार-बार पलटी मारेंगे तो यह सही नहीं है। इंडिया गठबंधन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।”
AAP Leaders Upwas Live : संजय सिंह बोले- साजिश के तहत AAP को खत्म करने के उद्देश्य से केजरीवाल को फंसाया
AAP Leaders Upwas Delhi Live Updates : आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि साजिश के तहत AAP और दिल्ली सरकार को खत्म करने के उद्देश्य से अरविंद केजरीवाल को फंसाया गया है। शराब घोटाला तो भाजपा ने किया है, शरथ चंद्र रेड्डी से 55 करोड़ की रिश्वत उनके गिरफ्तार होने के बाद ली गई।
AAP Leaders Upwas Live : आतिशी बोलीं- अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के लोगों में रोष
AAP Leaders Upwas Delhi Live Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP द्वारा एक दिन का उपवास रखने पर दिल्ली की मंत्री और पार्टी नेता आतिशी ने कहा, “दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर लोगों में काफी रोष है। दिल्ली के लोग केजरीवाल को एक मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपना भाई और बेटा मानते हैं। सभी अरविंद केजरीवाल की जमानत चाहते हैं। बीजेपी की ईडी और सीबीआई आम आदमी पार्टी के नेताओं से शराब घोटाले का एक भी पैसा बरामद करके नहीं दिखा पाई है। शराब कारोबारी शरथ चंद्र रेड्डी द्वारा भाजपा को भाजपा को 55 करोड़ रुपए का चंदा दिया गया अभी तक उसमें समन क्यों नहीं भेजा गया?…”
AAP Leaders Upwas Live : जैस्मिन शाह बोले- केंद्र सरकार विपक्ष को चुनाव में जाने से रोक रही
AAP Leaders Upwas Delhi Live Updates : आम आदमी पार्टी नेता जैस्मिन शाह ने कहा कि दिल्ली और देश की जनता ने देखा है कि किस तरह से एक कथित शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष को चुनाव में जाने से रोक रही है। इसलिए आज आम आदमी पार्टी ने सामूहिक उपवास रखा है। जंतर- मंतर पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक, कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हो रहे हैं। इसके अलावा जहां पर भी हमारी पार्टी के समर्थक है, वह उपवास रखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं।
AAP Leaders Upwas Live : जंतर-मंतर पर पहुंच रहे आप के नेता और कार्यकर्ता
AAP Leaders Upwas Delhi Live Updates : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में होने वाले सामूहिक उपवास में हिस्सा लेने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटना शुरू हो गए हैं।
AAP Leaders Upwas Live : भगवंत मान खटकड़ कला में करेंगे उपवास
AAP Leaders Upwas Delhi Live Updates : ‘आप’ विधायक दिनेश चड्ढा ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी दफ्तर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह उपवास भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए रखा जाएगा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता पूरे पंजाब के जिला मुख्यालय के पास भूख हड़ताल करेंगे। वही इस लड़ाई को और मजबूत बनाने के लिए खटकड़ कला में एक दिन का उपवास रखा जाएगा। वहां पार्टी के सभी विधायक एक दिन के उपवास में हिस्सा लेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री इंकलाबी भगवंत सिंह मान भी उपवास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेकर भाजपा की तानाशाही को करारा जवाब दें।
AAP Leaders Upwas Live : आप के उपवास का मंच सजकर तैयार
AAP Leaders Upwas Delhi Live Updates : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी आज सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘सामूहिक उपवास’ कर विरोध जाहिर करने जा रही है। इसके लिए मंच सजकर तैयार हो गया है। प्रदर्शन स्थल पर केजरीवाल को जेल में दिखाने वाले बोर्ड लगाए गए हैं।