Uttarakhand
जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक
पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। शुक्रवार देर शाम जिलाधिकारी आशीष भटगांई अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। डीएम के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हलचल मच गई।
जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
पिथौरागढ़ जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शुक्रवार देर शाम जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों व तीमारदारों से उपचार, दवाइयों तथा चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली।
मरीजों से लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक
जिलाधिकारी ने अस्पताल में साफ-सफाई और चिकित्सकीय संसाधनों की स्थिति भी परखी। उन्होंने चिकित्सकों एवं संबंधित अधिकारियों को मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा आपातकालीन सेवाओं में तत्परता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
