Connect with us

Uttarakhand

रुद्रपुर बना देश का सबसे क्लीन हिमालयी शहर, देहरादून नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

Published

on

रुद्रपुर बना देश का सबसे क्लीन हिमालयी शहर, देहरादून नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल



देहरादून : स्वच्छता के मामले में हिमालयी राज्यों में रुद्रपुर को पहला स्थान मिलने के बाद देहरादून की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने इसको लेकर देहरादून नगर निगम और स्मार्ट सिटी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

रुद्रपुर बना देश का सबसे क्लीन हिमालयी शहर

वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर अरबों रुपये खर्च किए जाने का दावा किया जाता है, लेकिन स्वच्छता के मामले में शहर का नाम कहीं नजर नहीं आ रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस देहरादून में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय स्थित हैं और जिसे स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की बात कही जाती है, वही शहर स्वच्छता की इस श्रेणी में अपनी पहचान नहीं बना पाया

देहरादून नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि देहरादून को केवल कागजों और घोषणाओं में स्मार्ट सिटी बताया जा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है शहर में जगह-जगह खुले नाले खराब सड़कें और बुनियादी सुविधाओं की कमी साफ दिखाई देती है पोखरियाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों-अरबों रुपये खर्च किए गए हैं, तो फिर शहर की सफाई और मूलभूत व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार क्यों नहीं दिखाई दे रहा है? उन्होंने देहरादून की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जवाबदेही तय करने की जरूरत बताई।





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement