Connect with us

Uttarakhand

ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, 11 शराब तस्कर गिरफ्तार

Published

on

ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, 11 शराब तस्कर गिरफ्तार

सितारगंज : सितारगंज एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 11 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से करीब 300 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस का बड़ा एक्शन

सितारगंज में पुलिस के बाथ बड़ी कामयाबी लगी है। त्यौहारी सीजन में पुलिस ने छापेमारी कर 11 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने इनते कब्जे से 300 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस टीम ने गुर्जर खत्ता, बनकुईया और गुरुनानक नगरी गोठा के जंगलों में अवैध कच्ची शराब बनाने की 7 भट्टियां नष्ट कर करीब 7,000 लीटर लहन भी नष्ट किया है।

11 शराब तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने शक्तिफार्म, सरकड़ा, लोका गोठा, चीकाघाट, बनकुईया और बंदरिया चौक समेत कई इलाकों से कार्रवाई कर तस्करों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement