Connect with us

Uttarakhand

मंत्री गणेश जोशी ने किया उत्तराखंड आईकॉन-2026 का शुभारंभ, कहा- अब दून में भी उपलब्ध हैं आंखों के बेहतर इलाज की सुविधाएं

Published

on

मंत्री गणेश जोशी ने किया उत्तराखंड आईकॉन-2026 का शुभारंभ, कहा- अब दून में भी उपलब्ध हैं आंखों के बेहतर इलाज की सुविधाएं

मसूरी :   उत्तराखंड आईकॉन-2026 के तहत मसूरी में देश-विदेश के करीब 550 नेत्र विशेषज्ञ जुटे हैं। शुक्रवार को पिक्चर पैलेस स्थित होटल रामाडा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तीन दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन में आंखों की आधुनिक सर्जरी, नई उपचार तकनीकों और नेत्र रोगों के बेहतर इलाज पर चर्चा होगी।

गणेश जोशी ने कहा कि आंखें मानव शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं और इनकी देखभाल बेहद जरूरी है। पहले गंभीर नेत्र रोगों के इलाज के लिए मरीजों को दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता था, लेकिन अब देहरादून में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

उत्तराखंड ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसायटी की वार्षिक बैठक के तहत 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित सम्मेलन में मोतियाबिंद, लेसिक व लेजर सर्जरी, डायबिटिक रेटिनोपैथी और ऑकुलोप्लास्टी सहित विभिन्न नेत्र रोगों के उपचार पर चर्चा होगी। आयोजकों के अनुसार, करीब 125 विशेषज्ञ वैज्ञानिक प्रस्तुतियां देंगे। सम्मेलन में आधुनिक सर्जरी के वीडियो और लाइव सर्जरी के प्रदर्शन की भी योजना है।

इस आयोजन से उत्तराखंड के नेत्र चिकित्सकों को नई तकनीकें सीखने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। इसका लाभ भविष्य में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मिल सकता है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement