Connect with us

Uttarakhand

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन, जल्द ग्रहण करेंगे पदभार

Published

on

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन, जल्द ग्रहण करेंगे पदभार

देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड समेत छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। इस फेरबदल के तहत ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अब तक गुरमीत सिंह इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं, उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।

ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं। वह मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने सांसद के रूप में भी कार्य किया है और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होती है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ढाल सिंह बिसेन को राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बिसेन के राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान की सराहना की।

सीएम धामी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता के रूप में ढाल सिंह बिसेन ने जनहित तथा समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका अनुभव सार्वजनिक जीवन में उपयोगी साबित होगा।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement