Connect with us

Uttarakhand

हरिद्वार में खाद्य विभाग का छापा, तेल-आइसक्रीम के सैंपल लिए

Published

on

हरिद्वार में खाद्य विभाग का छापा, तेल-आइसक्रीम के सैंपल लिए

हरिद्वार :  हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए।

हरिद्वार में खाद्य विभाग का छापा

नई बस्ती भीमगोड़ा स्थित फार्म श्याम फ्लोर मिल से सरसों के तेल का नमूना लिया गया। वहीं सिंहद्वार कनखल की राधा कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी से भी सरसों के तेल का सैंपल लिया गया। रेलवे रोड स्थित सिद्धमति इंटरप्राइजेज एलएलपी का निरीक्षण कर आइसक्रीम का नमूना जांच के लिए भेजा गया।

तेल-आइसक्रीम के सैंपल लिए

अभियान के दौरान कारोबारियों से खाद्य पदार्थों और पेयजल की जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड और कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र मांगे गए। दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर धारा 55 के तहत नोटिस जारी किया गया। वहीं ब्लिंकिट स्टोर और निर्माता कंपनी श्रीराम बेवरेजेज के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए एडीएम कोर्ट में वाद दर्ज किया गया है। नियमों के उल्लंघन पर 10 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement