Connect with us

Uttarakhand

मसूरी में स्टेयरिंग लॉक होने के कारण खाई में जा गिरी कार, चालक घायल

Published

on

मसूरी में स्टेयरिंग लॉक होने के कारण खाई में जा गिरी कार, चालक घायल

मसूरी : मसूरी कैंपटी रोड पर सांझा दरबार के पास शुक्रवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार गौरव (25), पुत्र बबलू, निवासी हापुड़, उत्तर प्रदेश घायल हो गया। गनीमत रही कि कार में वह अकेला था और हादसे में उसकी जान बच गई।

स्टेयरिंग लॉक होने के कारण खाई में जा गिरी कार

हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को खाई से रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से मसूरी उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार उसके पैर में चोट आई है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।

हादसे में चालक हुआ घायल 

पुलिस के अनुसार कार संख्या यूपी-16 सीक्यू-4264 जीरो प्वाइंट से नीचे की ओर जा रही थी। चालक ने पुलिस को बताया कि अचानक कार का स्टेयरिंग लॉक हो गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement