Connect with us

Uttarakhand

कुंभ से पहले हरिद्वार होगा तारों के जंजाल से मुक्त, तैयारियां जोरों पर

Published

on

कुंभ से पहले हरिद्वार होगा तारों के जंजाल से मुक्त, तैयारियां जोरों पर

हरिद्वार :  कुंभ मेले से पहले हरिद्वार में सड़कों और गलियों में फैले तारों के जंजाल को खत्म करने की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विद्युत, टीवी केबल और इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों को 15 दिनों के भीतर झूलते और अव्यवस्थित तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी कुंभ मेला और स्नान पर्वों को देखते हुए हरिद्वार को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भूमिगत विद्युत लाइनें बिछ चुकी हैं, वहां पुराने और अनुपयोगी तारों को हटाया जाए और उपयोग में आ रहे तारों की बंचिंग कर उन्हें व्यवस्थित किया जाए।

अवैध और अनुपयोगी तारों को भी चरणबद्ध तरीके से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों और कंपनियों को आपसी समन्वय से अभियान चलाने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। अगले 2 से 3 महीनों में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी केबल क्लटर को व्यवस्थित करने का लक्ष्य रखा गया है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement