Connect with us

Uttarakhand

सीएम धामी के जन्मदिवस पर चम्पावत में स्वच्छता अभियान, टी-गार्डन में जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

Published

on

सीएम धामी के जन्मदिवस पर चम्पावत में स्वच्छता अभियान, टी-गार्डन में जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

चंपावत :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर चम्पावत में सेवा और स्वच्छता का संदेश दिया गया। सिलिंगटाक स्थित टी-गार्डन में सुबह-सुबह जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने सामूहिक श्रमदान कर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से स्वच्छता को सिर्फ एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की गई।

सीएम धामी के जन्मदिवस पर चम्पावत में स्वच्छता अभियान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार सुबह 7 बजे सिलिंगटाक के टी-गार्डन में “सेवा संकल्प अभियान—स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत-विकसित भारत” के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। सभी ने खुद श्रमदान करते हुए टी-गार्डन और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की और एकत्रित कूड़े का उचित निस्तारण किया।

टी-गार्डन में जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

इस मौके पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। डीएम ने कहा कि चम्पावत प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद है, इसलिए पर्यटन और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे ने मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित स्वच्छता अभियान को सेवा और जनभागीदारी से जोड़ते हुए लोगों से इस मुहिम को लगातार आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने की अपील

नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने भी लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने और अपने आसपास नियमित साफ-सफाई रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर चम्पावत के निर्माण के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। इसके साथ ही अभियान के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों ने स्वच्छता को सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे नियमित व्यवहार और जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement