Connect with us

Uttarakhand

चम्पावत का नया सर्किट हाउस अंतिम चरण में, डीएम ने दिए 31 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश

Published

on

चम्पावत का नया सर्किट हाउस अंतिम चरण में, डीएम ने दिए 31 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश

चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत चम्पावत में निर्माणाधीन सर्किट हाउस (राज्य अतिथि गृह) का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। रविवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

जल्द बनकर तैयार होगा चम्पावत का नया सर्किट हाउस

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी कार्य 31 जुलाई तक निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए कहा कि अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष कार्यों को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

चम्पावत का नया सर्किट हाउस अंतिम चरण में

डीएम मनीष कुमार ने बताया कि सर्किट हाउस का निर्माण पारंपरिक कुमाऊंनी स्थापत्य शैली में किया जा रहा है। भवन में स्थानीय वास्तुकला, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरणीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। जिससे ये आधुनिक सुविधाओं के साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत की भी झलक देगा।

डीएम ने दिए 31 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश

सर्किट हाउस के तैयार होने से राज्य स्तरीय अतिथियों, वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य विशिष्ट आगंतुकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्थाएं मजबूत होंगी और चम्पावत में पर्यटन एवं विकास गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मोहन चंद पलड़िया सहित विभागीय अधिकारी और निर्माण कार्य से जुड़े कार्मिक मौजूद रहे।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement