Uttarakhand
लगातार बारिश से बढ़ रहा टिहरी झील का जलस्तर, जिला प्रशासन अलर्ट
टिहरी गढ़वाल : टिहरी गढ़वाल में भी लगातार हो रही बारिश का असर अब टिहरी झील पर भी दिखाई देने लगा है। बारिश के कारण झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं जिले के कई नदी-नाले और गदेरे भी उफान पर हैं, जिससे संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन विशेष निगरानी रख रहा है।
लगातार बारिश से बढ़ रहा टिहरी झील का जलस्तर
टिहरी झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के पास न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पूरे जिले में सतर्कता बरती जा रही है।
