Connect with us

Uttarakhand

गन्ना मूल्य बढ़ाने को तहसील मुख्यालय पर गरजे किसान, स्मार्ट मीटर का भी किया विरोध

Published

on

गन्ना मूल्य बढ़ाने को तहसील मुख्यालय पर गरजे किसान, स्मार्ट मीटर का भी किया विरोध

देहरादून : डोईवाला तहसील मुख्यालय पर अखिल भारतीय किसान सभा से जुड़े किसानों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए गन्ना मूल्य बढ़ोतरी के लिए डोईवाला उप जिलाधिकारी अपर्णा ढोंढीयाल के माध्यम से उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए मांग करी की सरकार जन विरोधी नीतियों में तुरंत बदलाव करें अन्यथा किसान उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से किसानो को आज खाद नहीं मिल पा रही बिजली संकट से किसान जूझ रहा है उसकी फसलों का उचित दाम उन्हें नहीं मिल पा रहा गन्ना डोईवाला के किसानो की रीड की हड्डी माना जाता है।

वही गन्ने का भुगतान समय पर ना हो अपने से किसानों के आगे रोजी-रोटी का संकट खड़ा होता नजर आ रहा है। कांग्रेस नेता मोहित उनियाल ने किसानों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि कांग्रेस शुरू से ही स्मार्ट मीटर का विरोध करती आयी है और आगे भी स्मार्ट मीटर का विरोध जारी रहेगा।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement